महात्मा गांधी की तुलना किसी से भी नहीं की जा सकती- महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नानाभाऊ पटोले

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नानाभाऊ पटोले ने भाजपा के नए भारत पर कटाक्ष करते हुए कहा कि  महात्मा गांधी की तुलना किसी से भी नहीं की जा सकती।  उन्होंने कहा कि, भाजपा का न्यू इंडिया केवल कुछ दोस्तों को सुपर-रिच बनाने के बारे में हैं, जबकि बाकी की आबादी दबे-कुचले और भूखे रह जाते हैं। हमें इस नए भारत की आवश्यकता नहीं हैं।“

उन्होंने आगे कहा कि, अगर वे मोदी जी को नए भारत का राष्ट्रपिता बनाना चाहते है तो कुछ अमीर व्यापारियों के लिए तो उन्हें बनाने दीजिए। मैं उन्हें उसी के लिए बधाई देता हूं।“

अमृता फडणवीस के बयान पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि, “ये न केवल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान है बल्कि पूरे राष्ट्र का अपमान है। भारतीय जनता पार्टी के दो पिता हो सकते हैं लेकिन देश के नहीं। देश के एक ही राष्ट्रपिता हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि देवेंद्र फडणवीस की पत्नी के दिल से वो बात निकली है जो उनके दिल में हैं। भाजपा और उनके संगठन जो गोडसे के पुजार है उनके दिल में महात्मा गांधी के लिए जो नफरत है जिसने गांधी की हत्या की। ये अपमान हमारे राष्ट्रपिता का केवल अपमान नहीं है बल्कि पूरे राष्ट्र का अपमान हैं।“

आपको बता दें, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने बुधवार को  नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि, हमारे पास दो राष्ट्रिपिता हैं। नरेंद्र मोदी नए भारत के पिता है और महात्मा गांधी पहले के समय के राष्ट्रपिता हैं।“