भूकंप के झटके, असम केंद्र

किसी तरह के नुक्सान की कोइ खबर नहीं

असम सहित देश के कुछ हिस्सों में बुधवार सुबह १० बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस किये गए।  लोग घरों से डर के मारे बहार निकल आये। भूकंप का केंद्र असम सपथ इलाके में था।

टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप के झटके असम, बिहार, पश्चिम बंगाल समेत देश के पूर्वोत्तर हिस्से में  महसूस किये गए। भूकंप की तीव्रता 5.6 बताई जा रही है। झटके महसूस करते ही लोग दर के मारे घरों से बहार निकल आये।

बुधवार सुबह १० बजे भूकंप के यह झटके महसूस किये गए। भूकंप का केंद्र असम का सपथ क्षेत्र था। बिहार के किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार इलाके में भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किये। याद रहे हरियाणा के झज्जर में भी भूकंप के झटके एक हफ्ता पहले महसूस किये गए थे।

भूकंप के झटके बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम में भी महसूस किये गए।  भूकंप आने के बाद कई क्षेत्रों में लोग अपने घरों से बाहर सुरक्षित स्थानों पर निकल आये। बिहार के कई इलाकों में सुबह दस बजे के बाद भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भागलपुर, पूर्णिया , कटिहार, बांका, मुंगेर सहित कई इलाकों में धरती के डोलने से लोग दहशत में हैं। झटके कुछ सेकेंड तक महसूस किए गए। अभी तक भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुक्सान की कोइ खबर नहीं है।