भाजपा ने बदले पंजाब, झारखंड और तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा ने मंगलवार को कई राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों को बदल दिया है। ये बड़ा फैसला अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनावों और आम चुनावों को देखते हुए लिया गया है।

राज्यों के पार्टी मुखिया बदलने के बाद संगठन में बदलाव से कई नेताओं को दूसरी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। जी. किशन रेड्डी को तेलंगाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

पंजाब में सुनील जाखड़ को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। जाखड़ अश्विनी शर्मा की जगह लेंगे।। सुनील जाखड़ पहले कांग्रेस में थे और कुछ समय पहले ही पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। जाखड़ कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रहे बलराम जाखड़ के बेटे हैं।

आंध्र प्रदेश में डी. पुरंदेश्वरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। पुरंदेश्वरी पूर्व केंद्रीय मंत्री रही हैं। यह पहले कांग्रेस में थी। ये भाजपा में 9 साल पहले ही शामिल हुई हैं।

झारखंड में बाबूलाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। मरांडी विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री भी रहे हैं।