बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज हुई रवाना

तहलका ब्यूरो
देश की तीसरी वंदे  भारत स्लीपर ट्रेन आज बेंगलुरु से मुंबई के बीच रवाना हो गई. यह ट्रेन देश के आईटी हब बेंगलुरु को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से जोड़ेगी. देश के दूसरे आईटी हब पुणे भी आज से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से जुड़ गया है.

 रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी तथा एचडी कुमार स्वामी ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना की. कर्नाटक राज्य के स्थापना दिवस पर राज्य के लिए यह एक बड़ा तोहफा है. सांसद तेजस्वी सूर्य ने कहा की इस ट्रेन की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं की अगले तीन हफ़्ते की बुकिंग फूल है.

 कार्यक्रम के दौरान रेल मंत्री ने कहा कि राज्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ी सोच रखते हैं. किसी को देखते हुए अगले कुछ हफ्तों में बेंगलुरु से बेंगलुरु के बीच वंदे भारत ट्रेन चलने लगेगी. इसके लिए इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा हो चुका है. रेल मंत्री ने कहा की बहुत जल्दी उत्तरी कर्नाटक के लिए भी तेज रफ्तार ट्रेन चलने की योजना है. इससे हुबली धरवाड़ कारवार शेरों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी.

 मंत्री ने यह ऐलान भी किया की बुलेट ट्रेन का दक्षिणी हिस्सा बेंगलुरु से चलकर हैदराबाद तक जाएगा. इस प्रोजेक्ट का अप्रूवल मिल चुका है.  यह मार्ग बेंगलुरु चेन्नई अमरावती और हैदराबाद को जोड़ेगी. यह प्रोजेक्ट पूरा होने पर बेंगलुरु से चेन्नई सिर्फ 73 मिनट में और हैदराबाद 2 घंटे 15 मिनट में पहुंचा जा सकता है. अर्थात दक्षिण के सभी प्रमुख शहरों को बुलेट ट्रेन के जरिए एकीकृत कर दिया जाएगा.