फिल्म फेयर में थप्पड़ सर्वश्रेष्ठ फिल्म, इरफान-तापसी पन्नू रहे बेस्ट एक्टर

कोरोना काल में हरचीजें बदल गई हैं। संक्रमण की रफ्तार ने भी बहुत से चीजें बदलने को मजबूर कर दिया है। एक तो लंबे समय तक फिल्में नहीं रिलीज हुईं तो दूसरी ओर इसके विकल्प भी मिल गए। ओटीटी प्लेटफॉर्म के जरिये कलाकारों और फिल्म जगत ने लोगों का मनोरंजन किया। राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड के बाद अब 66वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का एलान कर दिया गया है।
लॉकडाउन की वजह से कई फिल्में सिनेमाघरों की बजाय सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुईं, जैसे- गुलाबो सिताबो, गुंजन सक्सेना और दिल बेचारा। फिल्म दिल बेचारा के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड फराह खान को मिला। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अभिनय किया था।  इसके अलावा गुलाबो सिताबो कई अवॉर्ड जीतने में कामयाब रही। तापसी पन्नू की थप्पड़ को बेस्ट फिल्म बनी साथ उनको सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड दिवंगत इरफान खान को फिल्म अंग्रेजी मीडियम के लिए प्रदान किया गया।
किसको कौन सा अवॉर्ड मिला
बेस्ट एक्शन- तानाजी: द अनसंग वॉरियर के लिए रमजान बुलुट और आरपी यादव
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर- थप्पड़ के लिए मंगेश उर्मिला धाकड़े
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- गुलाबो सिताबो के लिए अविक