पालघर की फैक्ट्ररी में घमाका, २ कर्मियों की मौत

महाराष्ट्र के पालघर में एक फैक्टरी में ब्लास्ट होने से दो लोगों की मौत हो गयी है और कुछ लोग घायल हुए हैं। अभी यह पता नहीं है कि घमाका कैसे हुआ।

जानकारी के मुताबिक यह धमाका फैक्टरी के रिएक्टर में हुआ है। जिन दो लोगों की मौत होने की खबर है वे दोनों फैक्टरी में कर्मचारी थे। इस धमाके में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। अभी यह पता नहीं है कि घमाका कैसे हुआ।

यह धमाका पालघर की एक फैक्टरी के रिएक्टर में सोमवार दोपहर हुआ है। उस समय वहां बहुत कम लोग थे। हालांकि, कितने लोग थे, इसका सही-सही पता नहीं है क्योंकि लॉक डाउन के कारण कायदे से वहां किसी को होना नहीं चाहिए था।

अभी तक की जानकारी के मुताबिक जिन दो लोगों की जान गयी है वे दोनों फैक्टरी के ही कर्मचारी थे।