टिक टॉक स्टार और हरियाणा भाजपा नेता सोनाली फोगाट की गोवा में मौत

टिक टॉक स्टार और हरियाणा की भाजपा की नेता सोनाली फोगाट का निधन हो गया है। ख़बरों के मुताबिक वे गोवा में थीं जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनके पति संजय फोगाट की भी 2016 में एक फ़ार्म हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी। सोनाली की एक युवा बेटी हैं।

जानकारी के मुताबिक उनके भाई वतन ढाका ने उनके निधन की पुष्टि की है। उनके परिजन गोआ के लिए रवाना हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक सोनाली के निजी सचिव सुधीर सांगवान और एक अन्य व्यक्ति गोवा में उनके साथ ही थे जब उनका निधन हुआ। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पता चला है कि सोनाली फोगाट 22 से 25 अगस्त तक गोआ के दौरे पर थीं। हरियाणा के भूथन की रहने वाली थीं। सोनाली के परिजन भूथन से गोआ के लिए रवाना हो गए हैं। सोनाली की एक युवा बेटी हैं। सोनाली बिग बॉस में भी हिस्सा ले चुकी थीं।

साल 2016 में सोनाली फोगाट के पति संजय फोगाट भी हरियाणा के एक फार्म हाउस में संदिग्ध हालात में मृत मिले थे। याद रहे साल 2012 में हरियाणा की अचानक सामने आने वालीं अनुराधा बाली उर्फ फिजा की भी चंडीगढ़ में संदिग्ध हालत में मौत हो गयी थी।