जम्मू के राजौरी में सेना अस्पताल के पास आतंकी वारदात, गोलीबारी में दो की मौत

जम्मू कश्मीर के जम्मू संभाग के राजौरी में सेना के एक अस्पताल में गोलीबारी होने की खबर है। अपुष्ट जानकारी के मुताबिक इस घटना में दो लोगों की जान चली गयी है। यह आतंकी घटना बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना सैन्य अस्पताल के पास शुक्रवार सुबह हुई है। गोलीबारी को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है और यह भी पुष्ट नहीं हुआ है कि इस आतंकी घटना में कितने लोग शामिल थे।

पुलिस, सुरक्षा बल और नागरिक प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुँच गए हैं।
राजौरी में सैन्य अस्पताल के पास गोलियों की आवाज सुनकर सुरक्षा बल अचानक चौकन्ने हो गए।

इसके बाद आतंकियों को घेरने की कोशिश शुरू कर दिए गयी।  यह पुष्टि हुई है कि घटना में दो लोगों की जान चली गयी है। पुलिस, सुरक्षा बल और नागरिक प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।