गोवा में बन सकता है नया सीएम

श्रीपाद का नाम आगे, भाजपा कर रही अभी मंथन

गोवा में मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की ख़राब सेहत से चिंतित भाजपा वहां नया मुख्यमंत्री बनाने के विकल्प पर चिंतन कर रही है। पर्रिकर के खराब स्वस्थ्य के चलते इलाज के लिए ‘एम्स’ में भर्ती होने के बाद गोवा में बदलते राजनीतिक माहौल से चिंतित भाजपा अपनी सरकार बचाये रखने के लिए वहां नया मुख्यमंत्री बना सकती है। इसके लिए श्रीपाद नायक का नाम सबसे आगे माना जा रहा है।

पर्रिकर के एम्स में भर्ती होते ही कांग्रेस ने राज्यपाल मृदुला सिन्हा से मुलाकात कर विधानसभा में  खुद को सबसे बड़ा दल बताते हुए सरकार बनाने के दावा पेश किया था। इससे चिंतित भाजपा ने गोवा में सर्कार बचाये रखने की कबायद तेज कर दी है।  पहले उसने मन किया था कि पर्रिकर को नहीं बदला जाएगा और वे ही मुख्यमंत्री रहेंगे।

अब बदले हालात ने भाजपा को अपना फैसला बदलने को मजबूर कर दिया है। जिन श्रीपाद नायक का नाम भाजपा में नए मुख्यमंत्री के रूप में चल रहा है वे मोदी सरकार में मंत्री हैं। गोवा में कांग्रेस विधायकों ने मंगलवार को राज्यपाल मृदुला सिन्हा से मुलाकात की  थी और उनसे विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए भाजपा सरकार को निर्देश देने की मांग की थी।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गोवा के विधायकों की इस मसले पर चर्चा के लिए बैठक भी बुला रखी है। देखा है की भाजपा क्या गोवा में कोइ वैकल्पिक व्यवस्था करती है या स्थाई सीएम का ऐलान करती है।