गढ़चिरौली नक्सली हमले में १६ जवान शहीद

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने सड़क बनाने वाली कांस्ट्रक्शन साइट को  पूरी तरह जला देने की घटना के बाद बुधवार को गढ़चिरौली में ही वाहन को ब्लास्ट करके उड़ाने से १६ जवानों की मौत हो गयी है और कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ”तहलका” की जानकारी के मुताबिक यह हमला सी-६० कमांडो की गश्त पर टीम पर किया है। यह वाहन महा पुलिस क्वूआरटी का था। ब्लास्ट्स से उसके परखचे उड़ गए हैं।
भाजपा के गढ़चिरोली के एमपी महादेव नेते ने इस हमले में १५ जवानों और एक चालक के शहीद होने की पुष्टि की है। महाराष्ट्र के एफएमडी डीजीपी बीएल बोहरा ने भी घटना की पुष्टि की है।
इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस घटना पर गहरा दुःख जताया है और  हमने की निंदा की है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक इस ब्लास्ट में कमसे कम १६ जवानों की मौत की खबर है जबकि कई जवान बुरी तरह जख्मी हुए हैं। यह ब्लास्ट सड़क के बीचों बीच किया गया है। इसमें अभी तक की खबर के मुताबिक सुरक्षा बलों की गाड़ी को उड़ा दिया है। यह सुरक्षा बल उस समय पेट्रोलिंग पर थे।
इससे पहले नक्सलियों ने गढ़चिरौली में नक्सलियों ने सड़क बनाने वाली कांस्ट्रक्शन साइट को पूरी तरह जला दिया। नक्सलियों ने गढ़चिरौली जिले के कुरखेड़ा नामक जगह पर रोड कांस्ट्रक्शन के उपकरणों में आग लगा दी. देखते ही देखते सड़क बनाने वाले वाहन और वहां पर उपलब्ध बहुत सारे उपकरण एकसाथ जलकर खाक हो गए। देश के लिए आतंकवाद की तरह नक्सल भी एक बहुत बड़ी समस्या बनती जा रही है।
नक्सली लगातार विकास कार्य में बाधा डालने की कोशिशों में लगे रहते हैं।  नक्सलवादी लगातार ऐसी घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं, जो इलाके के विकास से जुड़ी हुई हों। बताया जा रहा है कि इस दौरान सड़क निर्माण कार्य में लगीं  २७ मशीनों और कई गाड़ियों में नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया।