कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के चलते व्यवस्था चौपट

कांग्रेस के चल रहे विरोध -प्रदर्शन से दिल्ली की परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो रही है। दिल्ली के लुटियन जोन में तो आने -जाने वाले लोगों के भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नई दिल्ली के कई पंच सितारा होटल में आने जाने वाले देशी -विदेशी सैलानियों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।कांग्रेसियों का कहना है कि कई नेताओं के घरों के बाहर पुलिस नजर रखे है कि वे प्रदर्शन में भाग न लें सकें।

कांग्रेस के नेता अमरीश गौतम का कहना है कि विरोध – प्रदर्शन तो लोकतांत्रिक देश में होते रहते है। जो लोगों के मौलिक अधिकार है। लेकिन देश में तानाशाही सरकार के चलते लोगों की आवाज दबाई जा रही है। उनका कहना है कि जानबूझकर लोगों के बीच ये मैसेज दिया जा रहा है कि कांग्रेस भ्रष्ट है। लेकिन देश वासी अब सब जान गये है कि देश में अराजकता का माहौल बनाया जा रहा है।ुनका कहना है कि देश जल रहा है। युवा छात्र अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। उस पर सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है। उनका कहना है महगांई रिकार्ड तोड़ रही है।

गरीबों को अपने परिवार का जीवन यापन करना मुश्किल हो रहा है। उस पर सरकार राजनीति कर रही है।कांग्रेस के नेता पीयूष कुमार का कहना है कि अग्निपथ और अग्निवीर को लेकर देशभर आंदोलन चल रहे है। गाड़ियां और ट्रेने जलाई जा रही है। करोड़ों का नुकसान हो रहा है। जहां देखो वहां पर दंगे हो रहे है। लेकिन सरकार वहां पर स्थिति को नियंत्रित करने में असफल है।लेकिन कांग्रेस के विरोध के चलते सरकार कांग्रेसियों को परेशान कर रही है।