कर्नाटक उपचुनाव में भाजपा आगे, येद्दियुरप्पा सरकार बचने के संकेत

भाजपा ९ पर आगे, ३ जीती, कांग्रेस २ पर आगे

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी ने १५ सीटों के लिए हुए उपचुनाव में अब तक घोषित नतीजों में तीन सीटें जीत ली हैं। कांग्रेस और जेडीएस २-२ सीटों पर आगे हैं हालाँकि उनका अंतर ज्यादा नहीं है। भाजपा के लिए इस उपचुनाव में ७ सीटें जितनी जरूरी थीं और नतीजों से संकेत मिलता है कि येद्दियुरप्पा सरकार अब बच जाएगी।

इन उपचुनावों के नतीजों से ही बीएस येदियुरप्पा सरकार का भविष्य तय होना है। पांच दिसंबर को राज्य की १५ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ, जिनके नतीजे आज घोषित हो जायेंगे। सरकार में बने रहने के लिए भारतीय जनता पार्टी को ७ से अधिक सीटें जीतना जरूरी है, ऐसे में हर किसी की नजर अब इन नतीजों पर टिकी हैं।

गौरतलब है कि विधायकों के पाला बदलने, अयोग्य करार दिए जाने के बाद वहां  चुनाव की जरूरत पड़ी थी। अभी तक के नतीजों के मुताबिक हिरेकेरूर सीट से भाजपा जीत गयी है। हिरेकेरूर सीट से भाजपा प्रत्याशी बीसी पाटिल ने जीत दर्ज की है जबकि कगवाड़ सीट पर भी भाजपा के श्रीमंत बालासाहेब पाटिल जीते हैं। उधर
चिकबलापुरा सीट से भाजपा प्रत्याशी के सुधाकर ने जीत दर्ज की है।