जवान ने कमांडर को गोली मार खुद को मारी गोली

दोनों की मौत, झारखंड के रांची में चुनाव ड्यूटी पर आये थे

झारखंड के रांची में सीआरपीएफ के एक जवान ने सोमवार सुबह किसी विवाद के चलते अपने कंपनी कमांडर को गोली मार दी। कमांडर को गोली मारने के बाद जवान ने खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौत हो गयी है।

जानकारी के मुताबिक इस घटना में एक जवान घायल हुआ है। सुबह जवान का कमांडर से किसी बात पर विवाद हो गया जिसके बाद उसने गोली चला दी। इसके बाद जवान ने खुद को भी गोली मार कर खुदकुशी कर ली। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इस घटना में दो जवान भी घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी कमांडर मेला राम कुर्रे और जवान विक्रम राजवाड़े की मौत हो गयी है। दोनों छतीसगढ़ सशस्त्र बल ४  बटालियन बी कंपनी में थे। वे यहां खेलगांव स्टेडियम में बने कैंप में रुके हुए थे।

यह लोग झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव ड्यूटी पर आये थे। एक जवान नंद किशोर कुशवाहा को भी पैर में गोली लगी है। घटना राजधानी रांची के खेलगांव स्टेडियम परिसर की है। पुलिस के मुताबिक घटना सुबह लगभग साढ़े छह बजे खेल गांव परिसर में हुई, जहां इन जवानों को द्वितीय चरण के मतदान के बाद ठहराया गया था। इन्हें सोमवार को हजारीबाग जिला के चौपारण में चुनाव की ड्यूटी पर जाना था।