अमेरिका के पतन वाले बयान पर ट्रंप ने बाइडन को घेरा

ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से इत्तेफाक रखते हुए कहा कि जिनपिंग की बात ‘100 प्रतिशत सही’, लेकिन इशारा बाइडन प्रशासन की ओर था। उन्होंने कहा कि बाइडन प्रशासन के चार वर्षों में अमेरिका को भारी नुकसान उठाना पड़ा। लेकिन मेरिका ने पिछले 16 महीनों में जबरदस्त प्रगति दिखाई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शी जिनपिंग से गर्मजोशी से हाथ मिलाया। Image Source : AP
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शी जिनपिंग से गर्मजोशी से हाथ मिलाया। Image Source : AP

15 मई 2026,नई दिल्ली/ वाशिंगटन: डॉनल्ड ट्रंप  ने अमेरिका के “पतन” को लेकर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की टिप्पणी का समर्थन करते हुए कहा कि उनका इशारा मौजूदा अमेरिका नहीं, बल्कि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल की ओर था।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि बाइडन प्रशासन के चार वर्षों में अमेरिका को भारी नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने खुली सीमाओं, ऊंचे करों, ट्रांसजेंडर नीतियों, महिलाओं के खेलों में पुरुष खिलाड़ियों की भागीदारी, डीईआई (विविधता, समानता और समावेशन) कार्यक्रमों, खराब व्यापार समझौतों और बढ़ते अपराध को इसके लिए जिम्मेदार बताया। ट्रंप ने बोला कि “16 महीनों में अमेरिका ने दिखाई जबरदस्त प्रगति”

ट्रंप ने दावा किया कि उनके प्रशासन के शुरुआती 16 महीनों में अमेरिका ने तेज आर्थिक और रणनीतिक प्रगति की है। उन्होंने रिकॉर्ड शेयर बाजार, मजबूत होती अर्थव्यवस्था, तेजी से बढ़ते रोजगार बाजार और सैन्य सफलताओं का उल्लेख किया।उन्होंने कहा कि अब अमेरिका दुनिया का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बन चुका है और चीन के साथ संबंध पहले से अधिक मजबूत होने की उम्मीद है। डीईआई कार्यक्रम खत्म करने को अपने लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

ट्रंप ने अपने प्रशासन द्वारा डीईआई कार्यक्रमों को वापस लेने और अमेरिका में बढ़ते विदेशी निवेश को भी बड़ी सफलता बताया। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने भी उनकी सरकार की “जबरदस्त उपलब्धियों” के लिए उन्हें बधाई दी है। ट्रंप ने कहा, “दो साल पहले अमेरिका वास्तव में पतन की ओर बढ़ रहा था और इस पर मैं राष्ट्रपति शी से पूरी तरह सहमत हूं, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है।”