अमिताभ, अभिषेक बच्चन कोविड-१९ पॉजिटिव, नानावटी अस्पताल में भर्ती, परिवार में अन्य नेगेटिव निकले

अमिताभ बच्चन को कोविड-१९ पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया है। अमिताभ ने कुछ देर पहले ट्विटर हैंडल पर खुद इसकी जानकारी दी है। इसके बाद खबर आई है कि उनके अभिनेता बेटे अभिषेक बच्चन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। खुद अभिषेक ने ट्वीट करके इसी पुष्टि की है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। दोनों का स्वास्थ्य ठीक है और फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है। दोनों को  बुखार बताया गया है, हालांकि, दोनों का आक्सीजन लेवल सामान्य है।
अमिताभ के ट्वीट के मुताबिक वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल के लोगों ने अथॉर्टीज को भी इस बारे में सूचना जारी की है। अभिषेक बिना लक्षण (एसिमटेमेटिक) बताये गए हैं। दोनों का आक्सीजन लेवल सामान्य बताया गया है। दोनों का दूसरा टेस्ट करवाया जा रहा है।
यह ट्वीट अमिताभ ने १०.५२ बजे पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहा है कि उनके परिवार के अन्य सदस्यों के भी टेस्ट किये गए थे, लेकिन राहत की खबर यह है कि परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
अभिषेक की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट के नतीजे का इंतजार किया जा रहा था। अमिताभ और अभिषेक ने लोगों से आग्रह कि जो इस दौरान उनसे मिले हैं उनसे आग्रह है कि वे अपना टेस्ट करवाएं।
इस बीच बच्चन के कोविड-१९ पॉजिटिव होने की खबर के बाद तमाम बॉलीवुड ने इसपर चिंता जताते हुए, उन्हें शुभकामनायें दी हैं। ट्वीटर पर भी यह खबर टॉप पर ट्रेंड कर रही है।