राहुल गांधी के साथ दिखीं नेहा बोरा, बढ़ी सियासी चर्चा

तहलका ब्यूरो

नेहा बोरा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कई तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर वाइरल हो रही है ।अलग -अलग जगहों पर राहुल गांधी नेहा बोरा को भीड़ से प्रोटेक्ट करते हुए नजर आ रहे है ।नेहा को राजनीति में  में भी आगे बढ़ाते हुए राहुल दिख रहे है।

कल सुप्रीम कोर्ट में मार्च के दौरान नेहा बोरा और राहुल गांधी बस के उपर एक साथ दिखाई दे रहे है यह मामला पूरा राजनैतिक है ।सोशल मीडिया पर एक और तस्वीर बहुत वाइरल है जब राहुल गांधी ,प्रियंका और नेहा बोरा के साथ भीड़ को चीरते हुए आगे बढ़ रहे है ।आज इंडिया गठबन्धन की बैठक के दौरान भी राहुल गांधी ने नेहा बोरा को एक बार फिर से आगे बुलाया और उन्हें अपनी बात रखने का मौक़ा दिया ।

लोगों ने ये भी देखा राहुल गांधी ने किस तरह से राहुल गांधी ने एम ए बेबी जो कि सीपीएम के राष्ट्रीय महासचिव हैं नेहा बोरा को उनके समकक्ष खड़ा कर दिया ।अगर इसको राजनैतिक ढंग से देखें तो यह एक बड़ा मसला है ।नेहा बोरा  वर्तमान में भारत की छात्र राजनीति का एक बेहद चर्चित और आक्रमक चेहरा हैं। वह ‘ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन’ (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की शोध छात्र हैं।

 नेहा बोरा के राजनीतिक सफर की शुरुआत सीधे तौर पर चुनावी राजनीति से नहीं हुई थी। वह पहले थिएटर गतिविधियों से जुड़ी थीं और सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों में रुचि लेने लगीं। वर्ष 2019-20 के दौरान नागरिकता कानून (CAA) को लेकर हुए छात्र आंदोलनों ने उन्हें सक्रिय राजनीति की ओर बढ़ने के लिए और अधिक प्रेरित किया।

वह ‘कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट) लिबरेशन’ यानी CPI(ML) Liberation की छात्र इकाई AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इस रूप में वह परिसरों में छात्रों के समान अवसर, परीक्षा संबंधी समस्याओं और विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर मुखर होकर आवाज उठाती रही हैं।आज इंडिया गठबन्धन में नेहा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि “हम एक जुट है ” ।

वहीं इस मौक़े पर राहुल ने कहा कि इस आन्दोलन को अन्त तक लेकर जाएँगे ।सार्वजनिक तौर पर  नेहा बोरा और राहुल का साथ भले ही राजनैतिक हो पर उनकी तस्वीरों की खूब चर्चा हो रही है ।