अरविंद चतुर्वेदी
राजेश रंजन यादव उर्फ़ पप्पू यादव ने बाबा बागेश्वर के बयान को लेकर तहलका के साथ Exclusive बातचीत में बताया कि वो बागेश्वर खिलाफ कल पार्लियामेंट थाने में FIR दर्ज कराएँगे ।पप्पु यादव ने तहलका से कहा कि वो बाबा बागेश्वर के खिलाफ सौ करोड़ के मानहानि का दावा भी करेंगे ।आप को बताते चलें कि बाबा बागेश्वर (धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री) ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा में श्रीराम कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण को लेकर विवादित बयान दिया, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा विवाद हो गया।
उन्होंने भगवान राम और भगवान कृष्ण की तुलना करते हुए कहा (लगभग शब्दों में):
तुम अपने वाले ठाकुर जी की एक भी फोटो देख लो, खड़े भी होते हैं तो तीन जगह से टेढ़े। पांव के ऊपर पांव, कमर लचकाए, खपड़िया (गर्दन) ऐसी करे… टेढ़ी खपड़िया करके बंसी बजाए रहे।”
हमारे वाले खड़े भी होते तो सीधे। हमारे वाले का नाम भी सीधा, चलना भी सीधा, दिखते भी सीधे।”
तुम्हारे वाले का नाम भी टेढ़ा, चलते भी टेढ़े, खड़े भी टेढ़े होते। हमारे वाले का धाम भी सीधा—अयोध्या। तुम्हारे वाले का वृन्दावन।”
गाने के अंदाज में: “बंसी का बजाना खेल भी है, धनुष का चलाना खेल नहीं।” (बांसुरी बजाने को आसान बताते हुए मंच पर मौजूद व्यक्ति का भी जिक्र किया)।
यह टिप्पणी भगवान कृष्ण की प्रसिद्ध त्रिभंग मुद्रा (तीन जगह से मुड़ी हुई मुद्रा) और बांसुरी बजाने की मुद्रा पर आधारित थी। कई लोगों ने इसे अपमानजनक माना।
वीडियो वायरल होने के बाद ब्रजवासियों, संत समाज और यादव समाज में आक्रोश फैल गया। कुछ लोगों ने कथाओं के बहिष्कार की मांग की।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखा हमला करते हुए कहा कि इनमें “केमिकल लोचा” है और रेबीज की जांच करवानी चाहिए। उन्होंने आराध्य देवताओं की खिल्ली उड़ाने का आरोप लगाया।
कुछ संतों ने भी आपत्ति जताई और कहा कि राम-कृष्ण दोनों सनातन के आराध्य हैं, उनकी ऐसी तुलना गलत है।
वीडियो वाइरल होने के बाद बाबा बागेश्वर की सफाई और माफी-
मांग रहे हैं वो कह रहे हैं कि हम कृष्ण विरोधी नहीं हैं। हमारे ठाकुर जी हम खुद कृष्ण जन्मभूमि के लिए बार-बार आवाज उठाते हैं। हमारे नाम में भी तो उनका नाम लगा हुआ है।”
भाव में/विनोद में/प्रेमभाव में कही बातों का अर्थ का अनर्थ न लगाएं। हमसे चूक हो जाती है। कभी जोश में, कभी भाव में बोल जाते हैं।”
उन्होंने इसे “व्यांग्य स्तुति” (व्यंग्य में की गई स्तुति) बताया और कहा कि जिससे ज्यादा प्रेम होता है, उससे ऐसी बातें कही जाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आजकल बाबा बागेश्वर का विरोध करके फेमस होने का ट्रेंड चल पड़ा है।
पप्पु यादव धीरेन्द्र शास्त्री तो नक़ली बाबा बताया और अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए धीरेंद्र शास्त्री को “लफुआ” बताते हुए उन्हें दुनिया के सबसे बड़ा ढोंगी बताया।




