8 मई 2026, नई दिल्ली/ सोमनाथ: गुजरात के वेरावल में स्थित मशहूर सोमनाथ मंदिर को 11 मई में 75 साल पूरे होने वाले हैं इसी उपलक्ष्य में सोमनाथ में अमृत महोत्सव का आयोजन किया गाया है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। यह समारोह उस दिन के 75 साल पूरे होने का प्रतीक है, जब भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने इस मंदिर के पुनर्निर्माण के बाद इसका उद्घाटन किया था।
प्रधानमंत्री मोदी 10 मई को रात 9:30 बजे से 9:45 बजे के बीच हैदराबाद से जामनगर पहुंचेंगे। PM जामनगर में रात बिताएंगे और फिर 11 मई को सोमनाथ के लिए रवाना होंगे। मोदी सोमनाथ में हेलीपैड से लेकर वीर हमीरजी गोहिल की प्रतिमा तक एक रोडशो भी करेंगे।
सोमनाथ का मंदिर हमारे स्वर्णकालीन इतिहास का गवाह भी है और ये दिखाता है कि मुगल आक्रांताँ के आक्रमण के बाद भी और “1,000 साल पहले नष्ट होने के बावजूद ये हमारी अटूट आस्था का प्रतीक बना हुआ है। ये सोमनाथ मंदिर आज भी अपनी जगह पर खड़ा है। भारत अमृत महोत्सव के जरिये ‘सोमनाथ विरासत’ के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाएगा । यह उस दिन की याद दिलाता है जब सरदार वल्लभभाई पटेल ने इस मंदिर के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया था।
इस समारोह में गुजरात में रहने वाले बंगाली समुदाय के कलाकारों के भी शामिल होने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम के तहत, भारतीय वायु सेना की ‘सूर्यकिरण’ टीम द्वारा एक हवाई प्रदर्शन (एयरशो) भी किया जाएगा।मोदी मंदिर में ‘अभिषेक’, ‘ध्वज पूजा’ और ‘महा पूजा’ जैसे धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। इन धार्मिक समारोहों के दौरान हेलीकॉप्टरों से मंदिर पर फूलों की वर्षा भी की जाएगी। इसके बाद, प्रधानमंत्री सद्भावना मैदान में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
इस समारोह में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, अन्य मंत्री और BJP के पदाधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। सोमनाथ कार्यक्रम के बाद, PM मोदी वडोदरा के लिए रवाना होंगे। वे 11 मई को शाम 4.45 बजे वहाँ पहुँचेंगे । वडोदरा में प्रधानमंत्री पाटीदार समुदाय के छात्रों के लिए एक हॉस्टल कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगे, जिसे सरदार धाम ट्रस्ट ने बनाया है। इसके बाद शाम करीब 7 बजे वडोदरा में गाडा सर्कल से मोतीभाई सर्कल तक और फिर एयरपोर्ट तक एक रोडशो का आयोजन किया जाएगा, आपको याद दिला दें कि PM ने पहले भी कहा था कि “2026 की शुरुआत में, मैं सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के लिए सोमनाथ गया था, जो सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले हमले के हज़ार साल पूरे होने का प्रतीक था। अब, मैं 11 मई को सोमनाथ वापस आऊँगा, ताकि उस मंदिर के उद्घाटन के 75 साल पूरे होने का जश्न मना सकूँ, जिसका उद्घाटन उस समय के भारत के राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने किया था।”


