16 मई 2026, नई दिल्ली/ हरिद्वार: अपने पिता को अन्तिम विदाई देना इतना आसान नहीं होता लेकिन प्रतीक यादव की बेटी पद्मजा ने ‘I LOVE PAPA’ लिखा और कार्ड गंगा में बहा दिया। हर कोई वहां मौजूद शख्स यह देखकर भाव विभोर हो गया। बाबा रामदेव की मौजूदगी में घाट पर पंडितों ने विधि-विधान से पूजा-अनुष्ठान कराया। इस दौरान अपर्णा यादव दोनों बेटियों प्रथमा और पद्मजा के साथ वहां हाथ जोड़कर बैठी रहीं। शनिवार सुबह ही अपर्णा चार्टर्ड प्लेन से लखनऊ से हरिद्वार पहुंचीं। साथ में तेज यादव, अक्षय यादव, अपर्णा के पिता अरविंद बिष्ट और भाई अमन भी थे। आपको बता दें कि प्रतीक यादव का लखनऊ में 13 मई को 38 साल की उम्र में निधन हो गया था। अगले दिन उनका अंतिम संस्कार किया गया था। उनके ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने मुखाग्नि दी थी।
लखनऊ से प्राइवेट चार्टड प्लेन से परिवार हरिद्वार पहुंचा

कलश को माथे से लगाती बेटी | Photo source: दैनिक भास्कर
अपर्णा आज ही सुबह करीब 9:30 बजे परिवार के साथ एयरपोर्ट के लिए रवाना हुईं। लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर आदित्य यादव के हाथ में अस्थि-कलश दिखाई दिया। शनिवार दोपहर 12 बजे अपर्णा यादव के साथ पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, और राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव भी दिखाई दिये। इसके बाद सभी हरिद्वार की तरफ निकल गये।




