Home Blog Page 668

किसान आंदोलन में शामिल महिलाओं की सरकार को चेतावनी

अतंराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किसान आंदोलन को लेकर महिलाओं ने कहा कि अब किसान आंदोलन में महिलायें भी भाग लेगी। और आज महिला किसान दिवस के रूप में मनाएंगी।
तहलका संवाददाता को महिलाओं ने बताया कि देश में एक अजीब सा माहौल बनता जा रहा है। कहीं कोई सुनवाई नहीं है। देश का अन्नदाता अपने अधिकारों के खातिर सौ दिन से अधिक समय से खुले मैदान में संघर्ष कर रहा है। और देश की सरकार किसानों की बात करने को तैयार नहीं है।
महिला किसान श्री मती प्रियंका कहना है। कि अजीब बिडम्बना है कि एक ओर तो देश को कृषि प्रधान देश कहा जाता है वहीं किसानों को तीन कृषि कानूनों को थोपकर सरकार किसानों पर दमन कारी नीति अपना रही है। प्रियंका का कहना है कि हर प्रकार का दमन युद्ध का जनम देता है।
महिला कांग्रेस की नेता सुनीता गौतम ने सरकार को कड़े शब्दों में कहा कि जब भी महिलायें किसी भी संघर्ष में आयी है। वहां जरूर परिवर्तन लायी है। अब महिलायों अपने किसान परिवारों के खातिर और देश हित में किसान आंदोलन में भाग लेगी ।
समाजवादी पार्टी की महिला नेता गीता यादव ने सरकार को चेतावनी देते हुये कहा है कि सरकार सत्ता के नशे में इस कदर चूर है, कि उसे अपने ही देश के किसानों को परेशान करने में मजा रहा है। पूंजी पतियों को लाभ देने के लिये तीन कृषि कानूनों जबरदस्ती थोपा जा रहा है। गीता यादव का दावा है कि अगर सरकार ने कृषि कानून को वापस नहीं लिया तो, महिलाये आंदोलन को उग्र रूप देने में नहीं हिचकेंगी। क्योंकि सरकार किसानों की मौतों पर गौर तक नहीं कर रही है। बल्कि किसानों के आंदोलन को नकली किसानों का आंदोलन कह कर देश वासियों को गुमराह कर रही है।

किसानों ने अंग्रेजों को भगाया, अब भाजपा की बारी: प्रियंका गांधी वाड्रा

किसान आंदोलन पर कांग्रेस खुलकर समर्थन में आ चुकी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खासतौर से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मुद्दे पर पुरजोर तरीके से उठाकर केंद्र सरकार को घेरने में लगी हुई हैं। रविवार को यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने चैथी बार पश्चिमी यूपी में किसान पंचायत को संबोधित किया।उन्होंने मंच से भाजपा को आड़े हाथ लिया। प्रियंका ने कहा कि वर्तमान में भाजपा की हुकूमत अंग्रेजों की तरह किसानों का शोषण कर रही है।

मेरठ के सरधना विधानसभा के कैली गांव में आयोजित किसान महापंचायत में प्रियंका गांधी हिस्सा लेने पहुंचीं। प्रियंका गांधी ट्रैक्टर में सवार होकर मंचस्थल तक पहुंची और क्षेत्र की जनता का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि यह मेरठ की धरती है। यहीं से स्वतंत्रता संग्राम का पहला विद्रोह शुरू हुआ। उस आजादी की लड़ाई में किसान शामिल रहे। हजारों किसान आंदोलन में जुटे। बहुत लोग शहीद हुए। तब अंग्रेजी साम्राज्य किसानों को परेशान कर रहा था। अब भाजपा की सरकार भी किसानों का शोषण कर रही है। ऐसे कानून हैं जिससे आपकी कमाई ठीक से नही मिल पाएगी। ये कृषि कानून बड़े उद्योगपतियों को लाभ देगा। तीनों कृषि कानून में खरबपति और दूसरी तरफ आप, तो आपको क्या लाभ मिलेगा?

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि इन काले कानूनों को बनाने से पहले किसी किसान से राय तक नहीं ली गई। 100 दिन से अधिक बीत जाने के बावजूद किसान दिल्ली बॉर्डर पर क्यों बैठे हैं, अगर कानून आप लोगो के लिए बने हैं। किसानों ने इस देश को आजादी दिलाई। किसान में हिम्मत और आत्मशक्ति की कमी नहीं है। अगर किसान बॉर्डर पर बैठा है, तो क्या प्रधानमंत्री को उसका आदर नही करना चाहिए। लेकिन वहां पर अन्नदाताओं का पानी काटा गया, बिजली काटी गई। यहां तक कि कीलें भी बिछा दी गईं। भाजपा सरकार बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए चल रही है। उनके केवल दो ही मित्र हैं। बिजली के दाम बढ़ गए, पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ गया। हर तरफ से आप पर वार है। इस स्थिति को बदलने के लिए आप लोगों को आगे आना ही होगा।

गन्ना क्षेत्र के किसानों को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों का बकाया 10 हजार करोड़ है। मोदीजी ने दो हवाई जहाज खरीदे हैं। ये 16 हजार करोड़ में हवाई जहाज खरीदे हैं। पूरे देश का किसानों का बकाया 15 हजार करोड़ है। संसद के सौंदर्यीकरण के लिए 20 हजार करोड़ रखे हैं। जबकि आप किसानों के बीमे से 26 हजार करोड़ रुपये उनके दोस्तों की जेब में गए। तो यह सरकार आम आदमी का भला करने से रही, ये बात समझनी होगी और इनके खिलाफ खड़ा होना होगा।

किसान आंदोलन के 100 दिन: टिकैत बोले लड़ेंगे, जीतेंगे

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर ट्वीट किया-समाधान की आखिरी सांस तक संघर्ष करेंगे। लड़ेंगे जीतेंगे। वहीं, कांग्रेस पाटी की ओर से ट्वीट किया गया कि किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे हो चुके हैं और भाजपाई अहंकार के भी। दिल्ली की सीमा पर किसानों की शहादत जारी है। मगर हुकूमत का अहंकार ज्यादा भारी है।

केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने दिल्ली की सीमा पर अपने आंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर शनिवार को हरियाणा में 136 किलोमीटर लंबे छह लेन वाले कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे (केएमपी) को कुछ स्थानों पर बाधित किया गया। यह प्रदर्शन सुबह 11बजे शुरू हुआ जो शाम चार बजे तक चलेगा। संयुक्त किसान मोर्चा ने एक्सप्रेस-वे बाधित करने का आह्वान किया था।

भारतीय किसान यूनियन के महासचिव जगमोहन सिंह ने कहा कि हम केएमपी को बाधित करेंगे, लेकिन आपात सेवा में लगे वाहनों को जाने दिया जाएगा। हरियाणा के सोनीपत जिले के किसानों ने अपने ट्रैक्टरों को केएमपी एक्सप्रेस-वे के बीचों-बीच खड़ा कर जाम लगा दिया।

सोनीपत में इसका व्यापक असर देखने को मिला। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों के वापस होने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। कसान नेताओं ने कहा कि उनका आंदोलन खत्म नहीं होने जा रहा, बल्कि यह और मजबूती से बढ़ रहा है।

किसान नेताओं ने कहा कि इस लंबे आंदोलन ने एकता का संदेश दिया है और एक बार फिर किसानों को सामने लेकर आया है और देश के सियासी परिदृश्य में उनकी वापसी हुई है। देश कीराजधानी नई दिल्ली की तीन सीमाओं सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बाॅर्डर पर बड़ी संख्या में देश के विभिन्न हिस्सों से आए किसान मय ट्रैक्टर-ट्राॅली के डटे हुए हैं।

भारत ने इंग्लैंड से सीरीज 3-1 से जीती, टेस्ट विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा

भारत ने अहमदाबाद में मेहमान इंग्लैंड को चौथे टेस्ट में पारी के अंतर से हराकर चार टेस्ट मैचों की सीरीज 3-1 से जीत ली है। भारत ने शनिवार को इंग्लैंड को अंतिम मैच में एक पारी और 25 रन से हरा दिया है। एक मौके पर भारत पहली पारी में पिछड़ने की कगार पर पहुँच गया था लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के शानदार शतक और वाशिंगटन सुन्दर के अविजित 96 रन से भारत ने पहली पारी में बड़ी बढ़त बना ली और इंग्लैंड के बल्लेबाज पारी की हार से बचने से 25 रन पहले ही घुटने टेक बैठे। इस तरह भारत आईसीसी टेस्ट विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुँच गया है जहाँ उसका मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा।
इंग्लैंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाये। इसमें बेन स्टोक्स ने 55 और डान लॉरेन्स ने 46 रन बनाये। भारत के लिए अक्षर पटेल ने 68/4 और आर आश्विन ने 47/3 विकेट लिए।  भारत ने पहली पारी में ऋषभ पंत ने शानदार 101 रन बनाये। उन्होंने यह रन तब बनाये जब पुजारा और विराट कोहली के शून्य पर आउट होने के बाद भारत के सामने पहली पारी में पिछड़ने का खतरा पैदा हो गया था।
भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने भी बेहतरीन पारी खेली और शानदार 96 रन बनाये। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने 89/4 और एंडरसन ने 44/3 विकेट लिए। इस तरह पहली पारी में भारत को 140 रन की बड़ी बढ़त मिल गयी।
दुसरी पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाज बिखरे से नजर आये और पूरी टीम 135 रन पर सिमट गयी। इंग्लैंड के लिए लॉरेंस ने 50 रन जबकि कप्तान जो रुट ने 30 रन बनाये। भारत के लिए आश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 47/5 जबकि स्थानीय हीरो अक्षर पटेल ने 48/5 विकेट लिए।
सीरीज में शतक बनाने के अलावा आर आश्विन ने शानदार 32 विकेट भी लिए जिसके कारण उन्हें ‘मैन आफ द सीरीज’ चुना गया। पटेल ने सीरीज में 28 विकेट लिए। सीरीज जीतकर भारत भारत आईसीसी टेस्ट विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुँच गया है जहाँ उसका मुकाबला 18 जून से न्यूजीलैंड से होगा। भारत के 520 और न्यूजीलैंड के 420 अंक रहे।

टीएमसी छोड़ने वाले दिनेश त्रिवेदी भाजपा में हुए शामिल

बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की तरफ से कड़ा मुकाबला और अपने पास कोई मजबूत नेता न होने की कमी झेल रही भाजपा सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं को दलबदल करवाकर अपने साथ मिलाने में जुटी है। अब केंद्र में रेल मंत्री रह चुके दिनेश त्रिवेदी ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। त्रिवेदी ने कुछ समय पहले राज्य सभा से इस्तीफा देते हुए टीएमसी छोड़ी थी।
त्रिवेदी अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। त्रिवेदी को कभी सीएम ममता बनर्जी का काफी करीबी माना जाता था। दिनेश त्रिवेदी आजकल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काफी तारीफ कर रहे हैं। कुछ समय पहले टीएमसी के ही सुबेन्दु अधिकारी भी टीएमसी छोड़कर भाजपा में चले गए थे। बहुत से राजनीतिक जानकार मानते हैं कि भाजपा में अब सिर्फ ‘मुख्यमंत्री का पद चाहने वाले’ नेता ही इक्कट्ठे हो रहे हैं। मुकुल रॉय भी इनमें से एक नाम है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को अपनी पार्टी के सभी 291 उम्मीदवारों की घोषणा कर बढ़त बना ली। यही नहीं उन्होंने भाजपा में गए सुबेन्दु अधिकारी के विधानसभा क्षेत्र नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का ऐलान करके भाजपा और अधिकारी दोनों को ही रक्षात्मक कर दिया। नंदीग्राम में ममता की बहुत मजबूत पकड़ है और  उन्होंने नंदीग्राम से ही राजनीति के लंबी छलांग भरी थी।
टीएमसी में रहते हुए कई बड़े पदों पर रहे दिनेश त्रिवेदी ने अब भाजपा में जाकर टीएमसी को कोसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा में हमेशा से आना चाहते थे। वैसे त्रिवेदी को जनाधार वाला नेता नहीं माना जाता, इसलिए बहुत से राजनीतिक जानकार मानते हैं कि त्रिवेदी भाजपा को कोई फायदा नहीं दे पाएंगे।
इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा – ‘त्रिवेदी जी ने वैचारिक यात्रा में सत्ता को दरकिनार करते हुए वैचारिक लड़ाई लड़ी है। भाजपा में ये ताकत है कि सभी विचारशील लोगों का पार्टी में समावेश करके देश सेवा में लगा सकती है।’

दिल्ली का होगा अपना शिक्षा बोर्ड, ‘रटने नहीं, समझाने पर होगा ज़ोर’: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अन्य राज्यों की तरह ही राजधानी दिल्ली का अपना अलग शिक्षा बोर्ड  होगा।

इस नए करिकुलम में छात्रों को रटाने पर जोर नहीं होगा बल्कि समझने-समझाने पर ध्यान दिया जायेगा। उन्होंने कहा, अब किसी बच्चे का आंकलन केवल साल के आखिरी में 3 घंटे की परीक्षा के आधार पर नहीं होगा, बल्कि पूरे साल आंकलन चलता रहेगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स में इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली कैबिनेट ने नए शिक्षा बोर्ड के गठन करने के फैसले को मंजूरी दे दी है। केजरीवाल ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 में ही कुछ स्कूलों में नए बोर्ड के तहत पढ़ाई शुरू होगी।

केजरीवाल ने ये भी कहा कि पहले दिल्ली के सरकारी स्कूलों में एक हीन भावना हुआ करती थी लेकिन जब हमने बजट का 25% शिक्षा पर खर्च करना शुरू किया तो बदलाव आए। उन्होंने कहा, “हमने इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार किया और टीचर्स को विदेशों में ट्रेनिंग के लिए भेजा. हमने अपने छात्रों को विदेश भेजना शुरू किया और फिजिक्स, केमिस्ट्री के ओलिंपियाड के लिए उन्हें विदेश भेजा।  कई जगहों से हमारे दिल्ली के बच्चे मेडल जीतकर लौटे हैं।”

जहरीली शराब कांड में नौ को सजा-ए-मौत, चार महिलाओं को उम्रकैद

बिहार के गोपालगंज में 2016 में हुए जहरीली शराब कांड के नौ दोषियों को अदालत ने सजा-ए-मौत सुनाई है। मामले में दोषी चार महिलाओं को ताउम्र जेल में काटनी होगी। 16 अगस्त, 2016 को कच्ची शराब पीने से 19 लोगों की मौत हुई थी। इनमें से 11 अभी जेल में हैं। फरार चल रहे 2 दोषियों की गिरफ्तारी के लिए नए सिरे से वारंट जारी किए गए हैं। पांच साल चली सुनवाई के बाद विशेष अदालत के न्यायाधीश लवकुश कुमार ने फैसला सुनाया।
गोपालगंज के खजूरबानी में वर्ष 2016 में जहरीली शराब पीने से कुल 21 लोगों की असमय मौत हो गई थी। इतना ही नहीं, कई लोगों के शरीर में घुले जहर से आंखों की रोशनी चली गई थी। थाने से महज 2 किलोमीटर दूर खजूरबानी में बड़े पैमाने पर देसी शराब बनाई जा रही थी। पुलिस पर इसकी जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप लगा था। घटना के बाद थाने के सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया था।

ये हैं फांसी की सजा पाने वाले
खजूरबानी के छठू पासी, कन्हैया पासी, नगीना पासी, लाल बाबू पासी, राजेश पासी, सनोज पासी, संजय चैधरी, रंजय चैधरी तथा मुन्ना चैधरी। उम्रकैद की सजा पाने वाली चार महिलाओं के नाम लालझरी देवी, कैलासो देवी, रिता देवी और इंदू देवी हैं। सजा सुनाए जाने के बाद सभी दोषियों को जेल भेज दिया गया।

अमेज़न इंडिया की प्रमुख अपर्णा पुरोहित की गिरफ्तारी को कोर्ट ने किया ख़ारिज

सुप्रीम कोर्ट ने अमेज़न इंडिया की प्रमुख अपर्णा पुरोहित को वेब सीरीज ‘तांडव’ वाले मामले में गिरफ्तारी से सुरक्षा देते हुए कहा कि उनको गिरफ्तार नहीं किया जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म्स के लिए लाए गए केंद्र की गाइडलाइंस पर भी चर्चा की।

अदालत ने कहा कि सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और OTT प्लेटफॉर्म के लिए लाए गए केंद्र के नए नियमों में पर्याप्त दम नहीं है और इससे प्रॉसिक्यूशन की शक्ति नहीं मिल जाती है।

इससे पहले अपर्णा पुरोहित ने इलाहाबाद होईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका डाली थी, जिसे हाई कोर्ट ने 25 फरवरी को खारिज कर दिया था, जिसके बाद उनहोने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी।

जिसपर कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि ‘सोशल मीडिया पर नियंत्रण करने के लिए कोई मैकेनिज्म नहीं है। बिना किसी कानून के आप (सरकार) इस पर कंट्रोल नहीं कर सकते।’

सुशांत मौत मामले में 12 हजार पेज की चार्जशीट, रिया समेत 33 बने आरोपी

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को मुंबई की अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी। 12 हजार पन्नों की चार्जशीट में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक समेत 33 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें पांच आरोपियों को फरार बताया गया है। चार्जशीट के दस्तावेज में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर के बयानों को भी शामिल किया गया है।

ड्रग्स एंगल की जांच से जुड़े इस मामले में एनसीबी ने 33 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें अभिनेत्री रिया, उनके भाई शोविक के अलावा सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत और कई ड्रग पैडलर शामिल हैं।

एनसीबी की चार्जशीट के साथ 50 हजार पेज के डिजिटल एविडेंस लगाए गए हैं। इनमें आरोपियों के बीच हुई आॅनलाइन चैट, कॉल डेटा रिकॉर्ड और बैंक दस्तावेज समेत अन्य साक्ष्य शामिल हैं। 200 से ज्यादा गवाहों के बयान को भी इसमें शामिल किया गया है। बाद में सप्लीमेंट्री चार्जशीट में कई नामचीन हस्तियों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

बता दें कि 14 जून 2020 को सुशांत का शव उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में पंखे से लटका मिला था। इस मामले में ऑटोप्सी रिपोर्ट पर शक जाहिर किया गया था और कहा गया था कि सुशांत की हत्या की गई। हालांकि, बाद में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में बताया गया कि यह आत्महत्या का ही मामला था।

बंगाल में टीएमसी के 291 उम्मीदवारों की घोषणा

ममता बनर्जी लड़ेंगी इस बार नंदीग्राम विधानसभा सीट से

अन्य दलों से पहल करते हुए ममता बनर्जी की टीएमसी ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपने सभी 291 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। यही नहीं टीमएमसी ने भाजपा को दबाव में लाते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नंदीग्राम से मैदान में उतारने का ऐलान किया जहाँ उनकी पार्टी के बड़े नेता सुवेंदु अधिकारी ने कुछ महीने पहले भाजपा ज्वाइन कर ली थी।
टीएमसी ने तीन सीटों पर सहयोगी पार्टी के उमीदवार उतरने का फैसला किया है। इसके अलावा टीएमसी ने 42 सीटों पर मुस्लिम और 51 सीटों पर महिलाओं को टिकट देने का ऐलान किया है। टीएमसी ने करीब 27 वर्तमान विधायकों का टिकट काट दिया है।
सीएम ममता बनर्जी इस बार नंदीग्राम से चुनाव में उतर रही हैं। ममता अपनी परम्परागत सीट भवानीपुर से चुनाव नहीं लड़ेंगी और वहां से शोभन मुखर्जी को टिकट दिया गया है। ममता नंदीग्राम से महाशिवरात्रि के दिन नामांकन दाखिल कर सकती हैं। भाजपा उनके खिलाफ ‘हिंदू विरोधी’ होने का प्रचार कर रही है।
अभी तक के टीवी चैनलों के सर्वे में ममता और उनकी पार्टी टीएमसी को बहुमत लेते दिखाया गया है। पश्चिम बंगाल की 294 के लिए नौ चरणों में वोट पड़ने हैं। कुल 294 सीटों में से 291 पर लड़ रही टीएमसी ने 42 सीटों पर मुस्लिम और 51 सीटों पर महिलाओं को मैदान में उतारने का फैसला किया है। तीन सीटों पर टीएमसी की सहयोगी नॉर्थ बंगाल पार्टी लड़ेगी। किसे कहां से टिकट मिला? पार्टी ने शिवपुर से क्रिकेटर मनोज तिवारी को टिकट दिया है जबकि भवानीपुर से शोभन मुखर्जी को मैदान में उतारा है। टीएमसी ने करीब 27 वर्तमान विधायकों का टिकट काट दिया है।
बता दें बंगाल में पहले चरण की 30 सीटों पर 27 मार्च, दूसरे चरण में 30 सीटों पर पहली अप्रैल, तीसरे चरण में 31 सीटों पर 6 अप्रैल, चौथे में 44 सीटों पर 10 अप्रैल,  पांचवे में 45 सीटों पर 17, छठे में 43 सीटों पर 22, सातवें चरण में 36 सीटों जबकि  26 अप्रैल और आठवें चरण में 35 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा। नतीजे 2 मई को घोषित होंगे।