Home Blog Page 485

अशोक गहलोत ने शुरू की शहरी रोजगार गारंटी योजना, शहरों में मिलेगी 100 दिनों की रोजगार गारंटी : राजस्थान

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शहरी क्षेत्रों में मनरेगा की तर्ज पर रोजगार गारंटी योजना शुरू करने का निर्णय लिया और इस वित्तीय वर्ष के बजट में इस योजना की घोषणा की है। मुख्यमंत्री की यह इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना इन दिनों खूब चर्चा में है।

बता दे देशभर के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के लिए यूपीए सरकार के समय महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार योजना (मनरेगा) शुरू की गयी थी। और इस योजना के सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिले इसी के चलते गहलोत ने यह निर्णय लिया है।

इस योजना के तहत शहरी क्षेत्र के बेरोजगार व्यक्तियों को आजीविका अर्जन की दृष्टि से प्रतिवर्ष 100 दिवस का रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। साथ ही योजना के लिए राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 800 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान रखा है। और कोविड-19 महामारी के दौरान बेरोजगार होने वाले परिवारों को भी सहायता दे रहे है।

योजना के तहत जॉब कार्डधारी परिवार को 100 दिवस का गारंटी रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। इसमें परिवार के 18 से 60 वर्ष की आयु के सभी सदस्य पात्र हैं। व पंजीयन जन आधार कार्ड से किया जाएगा और एक परिवार के सदस्यों को अलग-अलग पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं है।

किंतु जिन परिवारों को जन आधार कार्ड उपलब्ध नहीं हैं उन्हे र्इ-मित्र या नगरपालिका सेवा केंद्र पर जन आधार के लिए आवेदन कर उसके क्रमांक के आधार पर जॉब कार्ड के लिए आवेदन कर सकेंगे और यह आवेदन निशुल्क किया जाएगा। साथ ही आवेदन के पश्चात 15 दिन के भीतर रोजगार उपलब्ध करवाने का प्रावधान है।

आपको बता दें, इस योजना में अब तक 2 लाख 12 हजार से अधिक जॉब कार्ड जारी किए जा चुके है। इनके माध्यम से पंजीकृत सदस्यों की कुल संख्या 3 लाख 18 हजार से अधिक है। सभी 213 निकायों में 9 हजार 593 कार्य चिन्हित किए गए हैं। चिन्हित कार्यों की अनुमानित राशि करीब 658 करोड़ रुपए है।

जैन मंदिर की थाली में रखे बादाम उठाने पर बच्चे को रस्सी से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल: मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में सागर के करीला में स्थित एक जैन मंदिर में एक नाबालिग के घुसने और वहां थाली में रखे बादाल उठाने पर उसकी पिटाई का मामला सामने आया है। यह नाबालिग बच्चा जैन मंदिर में घुसा और मंदिर में एक थाली में रखे बादाम उसने उठा लिए। इसके बाद उस बच्चे को बांधकर उसे बुरी तरह से पीटा गया।

दुर्घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आर्इ और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। साथ ही मारपीट करने वाले जैन संत से बातचीत की गई तो उसने कहा कि बच्चे को चोरी के संदेह में पकड़ा गया था और वह भाग न जाए इसलिए उसे बांध दिया गया था।

वहीं दूसरी तरफ बच्चे और बच्चे के परिजनों का कहना है कि वह मंदिर के गेट के पास था और गलती से मंदिर के अंदर प्रवेश कर गया। और जिसके बाद जैन संत ने नाराज होकर उसे रस्सी से बांध दिया और बुरी तरह पीटा।

आपको बता दें, पुलिस का कहना है कि एक नाबालिग बच्चा गेट के पास खड़ा था वहां मौजूद राकेश जैन नाम के एक शख्स ने बच्चे के साथ बदसलूकी की और मारपीट की है। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया गया है।

कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए योगेंद्र यादव!

कांग्रेस पार्टी की कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन में स्वराज इंडिया के नेता और सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने भी हिस्सा ले लिया है।

भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेने की वजह योगेंद्र यादव ने कहा कि, “मैं बिल्कुल कांग्रेस का नहीं हूं बल्कि मैं तो अपनी पार्टी का बिल्ला लगा के चल रहा हूं। मैं यहां आज इसलिए हूं क्योंकि जो लोग देश को तोड़ने की बजाय जोड़ने का काम कर रहे हैं। मैं उनके साथ हूं, कल अगर कोई और पार्टी भी ऐसी कोशिश करेगी तो उसको भी समर्थन देंगे।“

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के बारे में योगेंद्र यादव का कहना है कि सारा विपक्ष सरकार के लिए चुनौती पेश कर सकता है और इसी क्रम में कांग्रेस ने पहल की है, ऐसे में भारत जोड़ो पहल चलाने की जरूरत है इसलिए हम यहां जुटे हैं।

साथ ही योगेंद्र यादव ने वर्ष 2011 के आंदोलन की बात करते हुए कहा कि उस वक्त भ्रष्टाचार अहम मुद्दा था। लेकिन उसका नेतृत्व गलत हाथों में गया जो कि हमारी गलती थीं। अब वो जो कर रहे हैं , मेरे लिए शर्म से डूब जाने वाली बात है।

आपको बता दें, कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी समेत कुल 119 नेताओं को भारत यात्री नाम दिया गया है जो कि कन्याकुमारी से पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे। और कुल 3,570 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। साथ ही इस पूरी यात्रा में करीब 150 दिन लगेंगे।

अब देश में ही बनेंगे हाई स्पीड पहिये और पटरी- अश्विनी वैष्णव

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐलान किया है कि भारत अब हाई स्पीड पहिया, पटरी और हाई स्पीड रेल अब देश में ही बनाया करेगा। यह सब अब तक इंपोर्ट किया जाता रहा है किंतु अब भारत आने वाले समय में एक्सपोर्ट भी करेगा।

बता दें इस संबंध में आज ही टेंडर निकाला गया है इस एग्रीमेंट का नाम ‘मेक इन इंडिया व्हील एग्रीमेंट’ है। इसके अंतर्गत 120kmph से ज्यादा की स्पीड में ट्रेनों में हार्इ स्पीड विल की जरूरत होती है।

आपको बता दें, वर्ष 1960 से यह यूरोप से इंपोर्ट किया जाता रहा है। एलएचबी, वंदे भारत ट्रोनों में इसी व्हील की जरूरत होती है। और टेंडर की पूरी प्रक्रिया को दो महीने में पूरा कर लिया जाएगा। दो लाख व्हील्स की जरूरत पड़ती है एक लाख सेल से लेते रहेंगे बाकी नर्इ फैक्ट्री से लेंगे, जो टेंडर के जरिए प्लांट लगाएगा।

फिलहाल एक प्लांट लगाना है प्लांट में निवेश करने वाली कंपनी को 80 हजार व्हील जिसकी रकम करीब 600 करोड़ रकम सालाना बैठती है ये बिजनेस पक्के तौर पर रेलवे देंगे। और 18 महीने में फैक्ट्री सेट अप करके प्रोडक्शन स्टार्ट करने की योजना है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ‘प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’ का करेंगी शुभारंभ, 2025 तक देश होगा टीबी मुक्त!

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2025 तक क्षयरोग (टीबी) को खत्म करने को शुक्रवार को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के रूप में डिजिटल तरीके से शुरू करेंगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि यह अभियान रोगी केंद्रित स्वास्थ्य प्रणाली के लिए सामुदायिक सहयोग जुटाने की दिशा में एक कदम है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान से सामुदायिक सपोर्ट से रोगियों के लिए पोषण, अतिरिक्त इलाज में मदद और उनके परिवार के लोगों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण का प्रबंध करना इत्यादि शामिल है।

बता दें उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र राज्यों में इसके लिए ‘नि-क्षय मित्र’ नामक पहल पहले से ही चल रही है। किंतु राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को औपचारिक रूप से इसका शुभारंभ करेंगी।

सोनाली फोगाट मौत केस से जुड़े ‘कर्लिज’ रेस्तरां को गोवा सरकार के गिराने पर फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरियाणा इकाई की नेता सोनाली फोगाट की मौत से जुड़े रेस्तरां को तटीय नियमन क्षेत्र (सीआरजेड) के नियमों के उल्लंघन के चलते ढहाने की प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल के लिए रोक लगा दी है। रेस्तरां ने ढहाने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाने के आदेश पर रोक लगाने की मांग की थी। सीजेआई यू यू ललित की बैंच ने मैनशनिंग में सुनवाई की थी

गोवा सरकार ने उत्तरी गोवा प्रसिद्ध अंजुना बीच पर स्थित ‘कर्लीज क्लब’ नामक इस रेस्तरां को ढहाने का आदेश जारी किया है। और बुलडोजर से इस रेस्तरां को गिरा दिया गया है।

बता दे मौत से कुछ घंटों पहले सोनाली फोगाट इसी रेस्तरां में पार्टी कर रही थीं। साथ ही इस रेस्तरां के मालिक एडविन नून्स फोगाट की मौत के मामले में गिरफ्तार किए गए पांच लोगों में शामिल थे, हालांकि उन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

सूत्रों के अनुसार जिला प्रशासन का विध्वंस दस्ता अंजुना पुलिसकर्मियों के साथ सुबह करीब साढ़े सात बजे तट पर सीआरजेड नियमों का उल्लंघन करके निर्माण के लिए निषिद्ध क्षेत्र में बने रेस्तरां को गिराने पहुंचा।

आपको बता दें, गोवा तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण (जीसीजेडएमए) ने इस इमारत को ढहाने का आदेश वर्ष 2016 में ही दे दिया था, लेकिन रेस्तरां के मालिक ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में चुनौती दी थी, किंतु उन्हें एनजीटी से कोई राहत नहीं मिल पाने के चलते इसे ढहाने की कार्रवाई शुरू की गयी है।

जिला प्रशासन ने गुरुवार को नोटिस जारी कर अपने विध्वंस दस्ते को शुक्रवार को ढांचा गिराने को कहा था, मापुसी उपमंडल के उपजिलाधिकारी गुरूदास एस टी देसाई द्वारा यह नोटिस जारी किया गया था।

पुलिस के मुताबिक भाजपा नेता, पूर्व टिकटॉक स्टार एवं रियलिटी शो बिग बॉस की प्रतिभागी रहीं सोनाली फोगाट क रेस्तरां में कथित तौर पर नशीला पदार्थ दिया गया था, जिसके बाद 23 अगस्त को उनकी मृत्यु हो गई थी।

नेताजी की प्रतिमा के अनावरण का निमंत्रण ऐसा था जैसे कि मैं उनकी नौकर हूँ : ममता

दिल्ली में गुरुवार को नेताजी की प्रतिमा के उद्घाटन से जुड़े कार्यक्रम के लिए मिले निमंत्रण पत्र की भाषा और उसे भेजने के तरीके से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बहुत नाराज हैं। एक अधिकारी की तरफ से मिले इस निमत्रण को लेकर ममता ने कहा – ‘जैसे कि मैं उनकी नौकर हूं।’ इसी आधार पर ममता ने कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का फैसला किया है।

कोलकाता में गुरुवार को एक रैली के दौरान ममता ने इस निमंत्रण पत्र भी भाषा को लेकर ऐतराज जताया। ममता ने कहा – ‘मुझे बुधवार को अवर सचिव का खत मिला था, जिसमें कहा गया था कि पीएम शाम 7 बजे नेताजी की प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे और शाम 6 बजे आपको वहां होना चाहिए। जैसे कि मैं उनकी नौकर हूं। एक अंडर सेक्रेटरी एक मुख्यमंत्री को कैसे लिख सकता है? संस्कृति मंत्री इतने बड़े कैसे हो जाते हैं?’

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी के चलते उन्होंने आज यहां नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। याद रहे दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज शाम इंडिया गेट के पास नेताजी की प्रतिमा और सेंट्रल विस्टा का उद्घाटन करना है जिसके लिए ममता को भी निमंत्रण पत्र भेजा गया था।

पीएम आज शाम करेंगे सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन, हाई कोर्ट और पटियाला हाउस कोर्ट 3 बजे से रहेंगे बंद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 सितंबर (यानी आज) को सेंट्रल विस्टा का पुनर्विकास परियोजना का उद्घाटन करेंगे। सेंट्रल विस्टा के उद्घाटन के दौरान खतरों को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। ऐसे में आम जनता को भारी ट्रैफिक की परेशानी से जूझना पड़ सकता है।

दिल्ली के ऐतिहासिक राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन का रीडेवलपमेंट किया गया है और उनका नाम परिवर्तित कर कर्तव्य पथ रख दिया गया है। प्रोजेक्ट से जुड़े 10 मार्ग शाम 6 से 9 बजे रात तक बंद रहेंगे और कई अन्य मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा सेंट्रल विस्टा के उद्घाटन के चलते सुरक्षा की कमान स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप यानी एसपीजी ने अपने हाथ में ले ली है। साथ ही दिल्ली हार्इ कोर्ट के साथ पटियाला हाउस कोर्ट गुरुवार को दोपहर 3 बजे से बंद रहेगी।

सेंट्रल फोर्स के साथ-साथ प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड भी निगरानी कर रहे हैं। किसी बाहरी व्यक्ति को इलाके में जाने की अनुमति नहीं है साथ ही यहां की फोटो लेना भी मना है।

आपको बता दें, सेंट्रल विस्टा एवेन्यू विजय चौक से इंडिया गेट तक 3.2 किमी में फैला हुआ है। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में करीब 20 हजार करोड़ रुपए की लागत आई है। इसका डिजाइन डॉ. बिमल पटेल द्वारा किया गया है। इसके अंतर्गत रेड ग्रेनाइट से बने 15.5 किमी के वॉकवे से लेकर 16 पुल और फूड स्टॉल तक की व्यवस्था की गई है। किंतु आम लोगों के लिए इस लगभग 20 महीने बाद ही खोला जाएगा।

गृह मंत्री के मुंबई दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक, खुद को पीए बताकर आस-पास घूम रहा शख्स गिरफ्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुंबर्इ दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। एक शख्स गृह मंत्रालय का आईडी कार्ड पहनकर घूमता हुआ दिखा।

यह अज्ञात व्यक्ति खुद को आंध्र प्रदेश के सांसद का पीए बताकर घंटों तक महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के घर के बाहर ब्लेजर पहने घूमता हुआ दिखा।

जब इस व्यक्ति पर शक हुआ तो मंत्रालय के एक अधिकारी ने मुंबई पुलिस को जानकारी दी और मुंबई पुलिस ने पूछताछ के बाद इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

इस व्यक्ति का नाम हेमंत पवार है और वह धुले का रहने वाला है। हेमंत पवार को कोर्ट में पेश किया गया, उसके बाद उसे 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

आपको बता दें, गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र में अपने दो दिवसीय दौरे पर थे। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान गृह मंत्री ने सोमवार को एक प्रमुख गणेश पंडाल लालबागचा राजा का दौरा किया साथ ही वह महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के आवास पर भी गए।

कोयला केस घोटाला में पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री के कई ठिकानों पर सीबीआई की रेड

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक के परिसरों पर आसनसोल में ‘ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड’ की खदानों से कथित तौर पर कोयला तस्करी के मामले में छापेमारी की है।

सीबीआई ने घटक के पश्चिम वर्धमान जिले के आसनसोल के तीन मकानों और कोलकाता के लेक गार्डन इलाके में स्थित एक मकान पर छापे मारे। जिस वक्त सीबीआई के छापे पड़े उस वक्त घटक किसी भी मकान में नहीं थे।

अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान मंत्री के परिजन के मोबाइल फोल ले लिए और सब को आसनसोल के उनके मकान में एक कमरे में एक साथ बैठा दिया। और केंद्रीय बलों के जवानों ने उनके मकानों को चारों तरफ से घेरी हुआ था।

सूत्रों के अनुसार छापे कुल छह स्थानों पर मारे जा रहे हैं। सीबीआई ने नवंबर 2020 में अनूप मांझी उर्फ लाला, ईसीएल के महाप्रबंधक अमित कुमार धर और जयेश चंद्र राय, ईसीएल सुरक्षा प्रमुख तन्मय दास, कुनुस्तोरिया क्षेत्र के सुरक्षा निरीक्षक धनंजय राय और काजोर इलाके के सुरक्षा प्रभारी देबाशीष मुर्खर्जी के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की थी।