Home Blog Page 483

तालिबान सरकार ने कहा, जैश सरगना मसूद अज़हर अफगानिस्तान में नहीं है

पाकिस्तान की अफगानिस्तान में तालिबान सरकार को आतंकी मसूद अजहर की वापसी की मांग की ख़बरें मीडिया में आने के बाद तालिबान सरकार ने कहा है कि आतंकी सरगना अफगानिस्तान में नहीं है। तालिबान ने कहा कि कोइ ऐसा व्यक्ति, जो उनके देश में रहकर दूसरे देशों के खिलाफ गतिविधियां चलाए, इसकी इजाजत उनकी सरकार नहीं देती।

तालिबान सरकार के प्रवक्ता ने मीडिया में आईं इन ख़बरों को गलत बताया कि जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) का सरग़ना मसूद अजहर अफगानिस्तान में है। तालिबान सरकार ने कहा – ‘ऐसे आतंकवादी संगठन पाकिस्तान की जमीन से संचालन कर सकते हैं और यहां तक कि सरकारी संरक्षण में भी अपना काम जारी रख सकते हैं।’

इस मसले पर तालिबान की अंतरिम सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने इन बातों को कड़े शब्दों में खारिज किया। पहले मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि पाकिस्तान ने मसूद अजहर को सौंपने की मांग वाला एक पत्र अफगानिस्तान को भेजा है।

हालांकि, अब तालिबान ने मीडिया को कहा कि उन्होंने इस बाबत मीडिया में आई खबर देखी है। मुजाहिद ने कहा – ‘लेकिन, यह सच नहीं है। किसी ने भी हमसे ऐसी मांग नहीं की है। जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख अफगानिस्तान में नहीं है। हम किसी को भी, किसी दूसरे देश के खिलाफ अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं देंगे।’

अहमदाबाद में बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, हादसे में 8 मजदूरों की मौत

गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़े हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गयी है। यह हादसा तब आया जब बुधवार को एक बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से लिफ्ट गिर गई।

जानकारी के मुताबिक गुजरात विश्वविद्यालय के पास यह हादसा हुआ है। हादसे में मरने वाले सभी 8 लोग मजदूर हैं जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई गयी है। घटना एस्पायर-2 नामक इमारत में हुई जहाँ बैरिकेडिंग का काम चल रहा था।

हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को अहमदाबाद सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन के साथ-साथ अहमदाबाद फायर ब्रिगेड के कर्मी भी पहुंच गए। राहत और बचाव का काम जारी है।

हादसा तब हुआ जब एस्पायर-2 नाम की बिल्डिंग में निर्माण के काम के लिए मजदूर लिफ्ट से जा रहे थे कि लिफ्ट नीचे जा गिरी। घटना में घायल एक मजदूर की हालत गंभीर बताई गयी है। हादसे में मरने वाले सभी सात मजदूरों की पहचान हो गयी है। सभी पंचमहल जिले के घोघंबा के रहने वाले थे।

कांग्रेस के 11 में से 8 विधायक हुए भाजपा में शामिल: गोवा

गोवा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष सदानंद तनावड़े के दाले के बाद अब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 11 से में 8 विधायक भाजपा में शामिल हो गए है। जुलाई की शुरूआत में माइकल लोबो सहित 5 अन्य विधायकों के बागी होने की चर्चा थीं।

बता दे एक तरफ कांग्रेस की तमिलनाडु से कन्याकुमारी की 150 दिनों की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ चल रही हैं वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के 8 विधायक भाजपा में जा शामिल हो गए हैं।

आपको बता दें, गोवा में 40 विधानसभा सीटों के लिए फरवरी में चुनाव हुए थें। एनडीए के 25 विधायक हैं और वहीं कांग्रेस के 11 एमएलए थे, किंतु भाजपा में शामिल होने के बाद अब कांग्रेस के पास तीन विधायक बचे हैं।

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 1 अक्टूबर से बिजली सब्सिडी उन्हीं जो करेंगे इसकी मांग

दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि राजधानी में 1 अक्टूबर से केवल उन्हीं लोगों को सस्ती बिजली दी जाएगी जो इसकी मांग करेंगे। फिलहाल बिजली सब्सिडी का लाभ लगभग 47,11,176 परिवार उठा रहे हैं, 16-17 लाख परिवार ऐसे है जिनके आधे बिल आते है और 30 लाख परिवारों को मुफ्त बिजली मिल रही हैं।

दिल्ली सरकार के इस अहम फैसले में अक्टूबर से सब्सिडी छोड़ने या मुफ्त बिजली प्राप्त करते रहने का विकल्प दिया जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि 200 यूनिट तक फ्री बिजली है, कुछ लोगों की यह मांग थी कि हम बिजली का बिल दे सकते हैं, हमें सब्सिडी क्यों दी जा रही हैं। हमें विकल्प दिया जाए कि हम पे करना चाहें तो करे, ना करना चाहें तो न करें।

बता दें केजरीवाल सरकार ने यह फैसला लिया है कि हम केवल उन्हें ही सब्सिडी देंगे जो इसके लिए अप्लाई करेंगे। और उस स्कीम को हम अब लागू करने जा रहे है। पुरानी योजना 30 सितंबर तक चालू रहेगी।

आपको बता दें, दिल्ली में केजरीवाल सरकार सब्सिडी की मांग करने वालों के लिए अप्लाई करने के तरीके आज दिल्ली सरकार जारी करने जा रही है। इसमें बिजली बिल के साथ ही एक फॉर्म आएगा, उस फॉर्म को भरकर जहां बिल जमा कराने जाते हैं, वहां जमा करा सकते हैं। साथ ही 7011311111 इस नंबर पर मिस कॉल भी कर सकते हैं। जिसके बाद मैसेज में एक लिंक आएगा और उस लिंक पर क्लिक करने पर आपके व्हाट्सएप पर एक फॉर्म खुल जाएगा, उसे भरकर सब्मिट कर सकते हैं।

जम्मू के पुंछ में बस नाले में गिरी, 11 लोगों की मौत, 25 लोग गंभीर रूप से घायल

जम्मू संभाग के पुंछ जिले में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी है जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। यह हादसा तब हुआ जब एक मिनी बस गहरे नाले में जा गिरी।

जानकारी के मुताबिक गली मैदान से पुंछ की तरफ जा रही एक बस सबजियान के बार्डर क्षेत्र में बरारी नाले के पास हादसे का शिकार हो गई। हादसे के समय बस में 36 यात्री सवार थे जिनमें से 9 की मौत हो गयी और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हादसे में जो 25 लोग घायल हुए हैं उन्हें विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई गयी है। अधिकारियों के मुताबिक सेना, पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों बचाव अभियान चला रहे हैं।

इस बीच जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर दुःख जताते हुए मारे गए लोगों के परिजनों से संवेदना जताई है। जेके प्रशासन ने मृतकों के निकट परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि और ज्यादा घायलों के इलाज के लिए 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है। उपराज्यपाल ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

मोदी सरकार ने 1000 वर्ग किमी ज़मीन बिना लड़ाई चीन को दे दी : राहुल गांधी

भारत जोड़ो यात्रा पर निकली कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को भारत सरकार पर चीन को 1000 वर्ग किलोमीटर जमीन देने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने एक ट्वीट करके कहा कि चीन ने अप्रैल 2020 की यथास्थिति बहाल करने की भारत की मांग को मानने से मना कर दिया है। राहुल ने मोदी सरकार से इस पर जवाब मांगा है।

ट्वीट में कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार पर करारा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि बिना लड़ाई के केंद्र सरकार ने चीन को 1000 वर्ग किलोमीटर जमीन दे दी है। राहुल गांधी ने सवाल किया है कि क्या भारत सरकार बता सकती है कि इस क्षेत्र को कैसे फिर हासिल किया जाएगा ?

चीन को लेकर राहुल गांधी का यह आरोप तब सामने आया है जब हाल में भारत और चीन की सेनाएं उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता के 16वें दौर के बाद पूर्वी लद्दाख में गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में गश्त चौकी (पेट्रोलिंग प्वाइंट) 15 पर सैनिकों की वापसी के लिए सहमत हो गयी हैं।

अभी तक दोनों देशों की सेनाओं ने वहां टकराव वाले बिंदु से अपने सैनिकों को वापस हटाने और अस्थायी बुनियादी ढांचे को खत्म किया था। सरकार ने स्वीकार किया है कि दोनों पक्षों ने चरणबद्ध और समन्वित तरीके से सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया को पूरा किया है।

राहुल गांधी का ट्वीट
@RahulGandhi
China has refused to accept India’s demand of restoring status quo of April 2020. PM has given 1000 Sq Kms of territory to China without a fight. Can GOI explain how this territory will be retrieved ?

हिंदी ने भारत को वैश्विक स्तर पर विशिष्ट सम्मान दिलाया है, पीएम मोदी ने कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को हिंदी दिवस की बड़ाई देते हुए बुधवार को कहा कि हिंदी ने भारत को वैश्विक स्तर पर विशिष्ट सम्मान दिलाया है और इसकी सरलता और संवेदनशीलता लोगों को हमेशा आकर्षित करती है। हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।

हिंदी दिवस पर एक ख़ास ट्वीट में मोदी ने उन सभी लोगों का दिल से आभार जताया, जिन्होंने देश में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा को समृद्ध और सशक्त बनाने में बड़ा योगदान दिया है।

अपने ट्वीट में पीएम ने कहा – ‘हिंदी ने विश्व भर में भारत को एक विशिष्ट सम्मान दिलाया है। इसकी सरलता, सहजता और संवेदनशीलता हमेशा आकर्षित करती है। हिंदी दिवस पर मैं उन सभी लोगों का हृदय से अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने इसे समृद्ध और सशक्त बनाने में अपना अथक योगदान दिया है।

पीएम मोदी का ट्वीट –
@narendramodi
हिन्दी ने विश्व भर में भारत को एक विशिष्ट सम्मान दिलाया है। इसकी सरलता, सहजता और संवेदनशीलता हमेशा आकर्षित करती है। हिन्दी दिवस पर मैं उन सभी लोगों का हृदय से अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने इसे समृद्ध और सशक्त बनाने में अपना अथक योगदान दिया है।

महारानी की पार्थिव देह आज वेस्टमिंस्टर एबे आएगी, सोमवार को अंतिम संस्कार

यूनाइटेड किंगडम (यूके) की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। उनकी पार्थिव देह मंगलवार देर शाम लंदन के बकिंघम पैलेस पहुंच गयी थी। महारानी की पार्थिव देह रात भर बकिंघम पैलेस के ‘बो रूम’ में रखी गयी, जहाँ शाही परिवार के सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। महारानी का पिछले गुरुवार 96 साल की उम्र में बलमोराल कैसल में देहांत हो गया था।

आज एक शव यात्रा निकाल कर महारानी के पार्थिव शरीर को बकिंघम पैलेस से वेस्टमिंस्टर एबे (संसद परिसर) ले जाया जाएगा। महारानी का पार्थिव शरीर चार दिन के लिए वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा जाएगा। इसके बाद सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शव यात्रा क्वीन्स गार्डन, द मॉल, हॉर्स गार्ड्स एंड हॉर्स गार्ड्स आर्क, व्हाइटहॉल, पार्लियामेंट स्ट्रीट, पार्लियामेंट स्क्वायर और न्यू पैलेस यार्ड से होते हुए ब्रिटेन की राजधानी के कुछ सबसे प्रतिष्ठित स्थलों से गुजरेगी। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 19 सितंबर को वेस्टमिंस्टर एबे में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

महारानी की पार्थिव देह जब लंदन के लिए एडिनबरा हवाई अड्डे से भेजी गयी तब वहां पर राष्ट्रगान की धुन बजाई गई। महारानी के पार्थिव शरीर के साथ उनकी बेटी प्रिसेंस एनी भी थीं जो रॉयल एयरफोर्स (आरएएफ) के विमान से एडिनबरा से लंदन साथ आई हैं। महारानी के पार्थिव शरीर को जिस विमान से लाया गया है उसका इस्तेमाल पूर्व में मानवीय सहायता में किया जाता रहा है।

आरएएफ के पश्चिमी लंदन स्थित नार्थ हॉल्ट हवाई ठिकाने पर विमान के उतरते ही महारानी के पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से मध्य लंदन स्थित बकिंघम पैलेस के लिए ले जाया गया। महाराजा चार्ल्स तृतीय जो मंगलवार को उत्तरी आयरलैंड की यात्रा पर थे, पार्थिव शरीर की अगवानी के लिए पहले ही पत्नी कैमिला के साथ शाही आवास पर पहुंच चुके थे।

भारत को किसके साथ सैन्य अभ्यास करना है, इस फैसले के लिए वह स्वतंत्र: पेंटागन

पाकिस्तान को बड़े पैमाने पर आर्थिक-सैन्य सहायता देने और भारत के चीन और रूस के साथ साझा सैन्य अभ्यास करने के बीच अमेरिका ने सफाई दी है कि भारत के साथ उसके बहुत करीबी रक्षा संबंध हैं। अमेरिका ने कहा कि हम भारत के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे।

भारत के साथ संबंधों को लेकर पेंटागन ने मंगलवार को यह बात कही। पेंटागन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल पैट्रिक राइडर ने एक मीडिया कांफ्रेंस में कहा – ‘भारत एक संप्रभु राष्ट्र है। उसे किसके साथ सैन्य अभ्यास करना है, इसका फैसला वह खुद ले सकता है। अमेरिका के भारत के साथ बहुत करीबी रक्षा संबंध हैं।’

राइडर ने रूस, भारत और चीन से जुड़े ताजा बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास पर पूछे सवाल पर कहा – ‘हमने निश्चित रूप से इस क्षेत्र में भारत के साथ अपनी साझेदारी की सराहना की है। जैसा कि आप जानते हैं, वे एक महत्वपूर्ण भागीदार हैं और हम उनके साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे।’

मीडिया कांफ्रेंस में एक पत्रकार ने राइडर से सवाल किया था कि भारत ने कई (सैन्य) अभ्यास में हिस्सा लिया है, जिसमें रूस और चीन के साथ युद्ध अभ्यास शामिल है और कुछ लोगों को थोड़ा परेशान करने वाला लगता है। राइडर ने हालांकि, कहा कि ‘भारत के साथ हमारी बहुत करीबी साझेदारी और संबंध हैं, खासकर रक्षा क्षेत्र में। हम निश्चित रूप से भारत के साथ काम करना जारी रखेंगे और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेंगे’।

महाराष्ट्र में उत्तर प्रदेश के अखाड़े के चार साधुओं पर हमले का मामला गरमाया

महाराष्ट्र के भाजपा-शिवसेना (शिंदे) की सरकार राज्य के सांगली क्षेत्र में चार साधुओं पर हमले की घटना के बाद विपक्ष, खासकर शिवसेना (उद्धव) के निशाने पर आ गयी है। अब यह मामला गरमा गया है क्योंकि पुलिस का कहना है कि उसे इस घटना की कोई जानकारी ही नहीं है। साधु उत्तर प्रदेश के एक अखाड़े के सदस्य बताये गए हैं।

यह घटना मंगलवार की है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सांगली जिले में भीड़ ने साधुओं पर तब हमला कर दिया जब उनपर बच्चा चोर होने का शक जताया गया। हमले में चार साधु बुरी तरह घायल हो गए हैं। इस हमले का एक वीडियो वायरल हो गया जिसके बाद यह घटना सामने आई।

सांगली के लवाना गांव के इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि भीड़ लाठियों से लैस है और एक दुकान के बाहर साधुओं की पिटाई कर रही है। उधर पुलिस ने इस तरह की किसी घटना के होने पर कहा कि उसे इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है।

याद रहे 2020 में पालघर में साधुओं की हत्या के मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर भाजपा ने तब जबरदस्त हमला किया था और लगातार इस मुद्दे तो उठाया था। अब उसी के राज में यह घटना हो गयी है तो उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना ने सरकार को घेरा है। उसने उससे कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि उसे कोई शिकायत या औपचारिक रिपोर्ट नहीं मिली है, हालांकि, वायरल वीडियो को वह देख रही है और तथ्यों की पुष्टि कर रही है। पुलिस के मुताबिक जरूरी कार्रवाई की जाएगी।