Home Blog Page 1272

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का निधन, कल अंतिम संस्कार

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का अंतिम संस्कार मंगलवार को बेंगलुरु में किया जाएगा। उनका सोमवार तड़के लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। अनंत (५९) कैंसर से जूझ रहे थे। पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित तमाम बड़े नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को होगा जिसमें पीएम मोदी भी शामिल होंगे। इलाज के लिए बेंगलुरु के शंकरा अस्पताल में भर्ती अनंत कुमार पिछले कुछ महीने से फेफड़े के कैंसर से जूझ रहे थे। कुमार के निधन पर मोदी ने शोक प्रकट किया है और कहा कि उन्होंने अपना एक महत्वपूर्ण साथी और दोस्त खो दिया। मोदी ने अनंत को असाधारण नेता बताया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि अनंत कुमार का निधन देश के सार्वजनिक जीवन में बहुत बड़ी क्षति है, खासकर कर्नाटक के लोगों के लिए।

कर्नाटक में अनंत कुमार भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा थे। वे १९९६ से दक्षिणी बेंगलुरु का लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उनके पास दो महत्वपूर्ण मंत्रालय थे और वह केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कद्दावर मंत्रियों में से एक माने जाते थे। पिछले दिनों ही उन्हें बेंगलुरु लाया गया था और शंकरा  अस्पताल में इलाज चल रहा था।

उनकी तबीयत में सुधार भी हो रहा था लेकिन अचानक तबीयत फिर खराब हो गई और सोमवार तड़के अनंत का देहांत हो गया। अनंत के परिवार में उनकी पत्नी तेजस्विनी और बेटी ऐश्वर्या और विजेता हैं। अनंत की पार्थिव देह बेंगलुरु के नेशनल कॉलेज में राखी जा रही है ताकि लोग उनके अंतिम दर्शन कलर सकें और उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें।

पहलवानी भारी पड़ी राखी सावंत को

अभिनेत्री राखी सावंत हमेशा से विवादों के लिए जानी जाती रही हैं लेकिन इस बार उन्हें पहलवानी का शौक कुछ महंगा पड़ गया। हरियाणा के पंचकूला में सीडब्ल्यूई चैंपियनशिप के दौरान उन्होंने एक प्रोफेशनल रेसलर का चैलेंज क्या स्वीकार किया उनकी जान पर बन आई। रेसलर ने उन्हें कंधे पर उठा कर ज़मीन पर पटक दिया जिसक बाद घायल राखे को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

बात रविवार की है। पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में तएक दिवसीय सीडब्ल्यूई चैंपियनशिप का आयोजन था जिसे देखने बड़ी संख्या में इस खेल के शौकीन पहुंचे थे। यही नहीं, अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग खिलाड़ी ग्रेट खली समेत कई नामचीन रेसलर वहां मौजूद थे। मुकाबले के दौरान महिला रेसलर रोबेल रिंग में पहुंची और उन्होंने पंचकूला की महिलाओं को उनसे भिड़ने के लिए ललकारा।

रोबेल का चैलेंज सुन राखी जोश से भर उठीं और रिंग में जा पहुंचीं। वहां राखी ने पहले रोबेल से डांस की उनकी चुनौती स्वीकार करने का चैलेंज रखा। रोबेल ने एक गाने पर राखी के साथ डांस किया, लेकिन जैसे ही गाना समाप्त हुआ रोबेल ने राखी को कंधे पर उठाकर जोर से नीचे पटक दिया। राखी इससे चोटिल हो गईं। वे करीब आठ मिनट तक रिंग में गिरी कराहती रहीं। जब आयोजकों को उनके चोटिल होने का अहसास हुआ तो वे उन्हें जीरकपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए।   है।

परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद भी जब राखी नहीं उठीं तो रेफरी उनके पास पहुंचा। इसके बाद उसने आयोजकों को राखी के चोटिल होने की जानकारी दी। इसके बाद दो लोग राखी सावंत को कंधे के सहारे रिंग से बाहर लेकर आए। राखी की चोट इतनी ज्यादा थी कि घायल होने क बाद वे अपने क़दमों पर चल नहीं पाईं जिसके चलते उन्हें सहारा देकर कार तक ले जाया गया।

राजौरी में पाक गोलीबारी, नायक शहीद

जम्मू कश्मीर के राजौरी में रविवार शाम पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया और भारी गोलीबारी की। ‘तहलका’ की जानकारी के मुताबिक इसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया है।
मिले जानकारी के मुताबिक राजौरी क्षेत्र में रविवार देर शाम पाकिस्तान की इस गोलीबारी में शहीद हुए जवान की पहचान नायक गोसावी केशव सोमगीर के रूप में की गयी है। सेना प्रवक्ता ने बताया कि नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में अग्रिम चौकी की रक्षा कर रहे जवान को पाकिस्तानी स्नाइपर ने गोली मारी दी जिससे उसकी मौत हो गई।
पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हुए नायक सोमगीर महाराष्ट्र के नासिक के रहने वाले थे। पाकिस्तान की तरफ से पिछले दिनों में लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। भारत की तरफ से पाकिस्तान को करारा जवाब दिया गया है।
जानकारों के मुताबिक पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी के पीछे कारण घुसपैठ करवाने की कोशिश हो सकती है। बर्फबारी के बाद पाकिस्तान की तरफ से आतंकियों का आना रुक जाता है लिहाजा जानकार मानते हैं कि ज्यादा बर्फबारी से पहले पाक सेना जयादा से ज्यादा घुसपैठ करवाने की कोशिश करती है। हालांकि भारतीय सुरक्षा बलों ने जिस तरह पिछले दिनों में आतंकियों का संहार किया है उससे उनमें खलबली है।

आखिरी गेंद में मैच और सीरीज जीती

मेहमान वेस्ट इंडीज को लगातार तीसरे मैच में हराकर भारत ने तीन मैचों की टी-२० सीरीज में ”क्लीन स्वीप” कर लिया। चेन्नई में खेले गए तीसरे मैच में भारत ने वेस्ट इंडीज को ६ विकेट से हरा दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्ट इंडीज ने निर्धारित २० ओवर में ३ विकेट गंवाकर १८१ रन का अच्छा स्कोर खड़ा कर लिया। हालांकि फ़ार्म में लौटे शिखर धवन ने लाजवाब बल्लेबाजी करते हुए शानदार ९२ रन बनाये। यह रन बनाने के लिए धवन ने महज ६२ गेंदें खेलीं। उनके अलावा युवा ऋषभ पंत ने भी बढ़िया बल्लेबाजी की।  पंत ने ३८ गेंदों में शानदार ५८ रन बनाये।
भारत को अंतिम ओवर में जीत के लिए पांच रन चाहिए थे और यह रन बनाने के लिए भारत को आखिरी गेंद तक खेलना पड़ा। इस ओवर में भारत ने विकेट भी गंवाया। आखिरी ओवर में वेस्ट इंडीज के पास भारत को हारने का मौका भी आया लेकिन उसके फील्डर राण आउट के दो मौके चूक गए।
इस तरह भारत ने यह मैच ६ विकेट से जीत लिया। कप्तान रोहित और कील राहुल इस मैच में कुछ कमाल नहीं कर पाए और सस्ते में आउट हो गए। यह मैच जीतकर भारत ने सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया और भारत की यह लगातार ७वीं सीरीज की जीत थी।

योगी के मंत्री बोले, भाजपा अपने मुस्लिम नेताओं के नाम भी बदले

लोक सभा के २०१९ के चुनाव से पहले राम मंदिर और जगहों के नाम बदलने की भाजपा की राजनीतिक कोशिशों के बीच उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के एक मंत्री ने ही सवाल उठाकर राजनीतिक गलियारों में गर्मी भर दी है। इन मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आरोप लगाया है कि राम मंदिर और नाम बदलने की भाजपा की राजनीति एक ”ड्रामा” है और इसका मकसद असली मुद्दों से ध्यान हटाना है।
उन्होंने एक कदम आगे जाकर यहाँ तक कहा कि इन नामों से भाजपा को इतना ही परहेज है तो उसे अपने मुस्लिम मंत्रियों के नाम भी बदल देने चाहियें। राजभर के इस ब्यान के बाद माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नाराज हैं और उन्हें सरकार से बाहर भी किया जा सकता है। वैसे मुख्यमंत्री ने इस ब्यान के बाद कहा है कि उन्हें जो उचित लगा वह वे कर रहे हैं।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इलाहाबाद का नाम पहले ही बदलकर प्रयागराज और मुगलसराय का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय करने की अधिसूचना जारी कर दी है जबकि फैजाबाद, आगरा, मुज़फ्फरनगर जैसे शहरों के नाम बदलने की बात हो रही है। हालांकि भाजपा सरकार की इस कोशिश की मुखालफत योगी के ही मंत्री  ओम प्रकाश राजभर ने कर दी है। राजभर ने कहा – ”भाजपा को पहले अपने मुस्लिम नेताओं के नाम बदलने चाहिए”।
राजभर ने उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहरों के नाम बदलने की कोशिशों की एक तरह से निंदा करते हुए कहा कि जब भी पिछड़े और दबे कुचले समाज के लोग अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हैं तो भाजपा इससे ध्यान हटाने के लिए इस तरह के मुद्दों को उछालने लगती है।
योगी सरकार के मंत्री ने कहा कि भाजपा ने मुगलसराय और फैजाबाद के नाम बदल दिये क्योंकि वे (भाजपा/योगी) कहते हैं कि इनका नाम मुगलों के नाम पर रखा गया था। ”अब मैं कहता हूँ कि भाजपा के एक राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं शाहनवाज हुसैन, केन्द्रीय मंत्री हैं मुख्तार अब्बास नकवी और यूपी के मंत्री हैं मोहसिन रजा। ये तीनों भाजपा का मुस्लिम चेहरा हैं। भाजपा को पहले इनका नाम बदलना चाहिए”।
राजभर ने कहा – ”आज भाजपा की सरकार है, लेकिन जनता महंगाई की मार झेल रही है। सत्ता पक्ष का कोइ बड़ा नेता सड़क पर आकर आंदोलन नही कर रहा। सब चुप्पी साधे बैठे हैं”।
मुगलों के वक्त रखे नामों को लेकर राजभर ने कहा कि मुसलमानों ने भारत को बहुत कुछ दिया है  इससे इनकार नहीं किया जा सकता। ”क्या हमें जीटी रोड को नकार देना चाहिए, लाल किला किसने बनवाया? ताजमहल किसने बनवाया ?”

कुशवाहा के दोनों विधायक टूटे !

एनडीए में अभी तक बिहार के दलों को लेकर सीटों के तालमेल की कदमताल चल ही रही थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा के दोनों विधायकों को तोड़ लेने की तैयारी कर ली है। पिछले कल ही कुशवाहा महासंघ के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और उससे पहले कुशवाहा को लेकर नीतीश की टिप्पणी ने दोनों के बीच कटुता पैदा कर दी थी।
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी के दो ही विधायक हैं और इनकी रविवार को जेडीयू के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर से मुलाकात हुई है। कहा जा रहा है कि इस बैठक में आरएलएसपी के दोनों विधायकों ललन पासवान और सुधांशु शेखर ने नीतीश की पार्टी में शामिल होने को हामी भर दी है। गुस्साए कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि ऐसा नीतीश कुमार की सहमती से हुआ हो सकता है।
माना जाता है कि आरएलएसपी के एक विधायक ललन पासवान पहले भी कुशवाहा से कुछ मुद्दों पर मतभेद रखते रहे हैं और एक बार वे कुशवाहा से दूर चले गए थे। चूंकि बिहार विधानसभा में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी के यही दो विधायक हैं, उनके जेडीयू में जाने से कुशवाहा के हाथ खाली हो जायेंगे। सम्भावना जताई जा रही है कि लोक सभा चुनाव के लिए अब कुशवाहा को भाजपा  या एनडीए के साथ बने रहना मुश्किल होगा।
कुशवाहा ने विधायकों के टूटने की ख़बरों के बीच आरोप लगाया है कि नीतीश ने उन्हें लालच देकर उनसे तोड़ने की साजिश रची है। अब यह देखना दिलचस्प होगा की कुशवाहा क्या फैसला लेते हैं।

पूर्व भाजपा मंत्री रेड्डी २४ तक न्यायिक हिरासत में

बेल्लारी के खनन कारोबारी और पूर्व भाजपा मंत्री जनार्दन रेड्‌डी, जिन्हें रविवार दोपहर ही पोंजी स्कीम के तहत ६०० करोड़ रुपए की गड़बड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया था, को अदालत ने २४ नवम्बर तक  न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक रेड्डी के सहयोगी अली खान को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि  कर्नाटक पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रेड्‌डी को ११ नवंबर तक पेश होने का नोटिस जारी किया था जिसके बाद रेड्‌डी शनिवार शाम पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच पहुंचे थे।
यहाँ यह बताना भी दिलचस्प है कि रेड्डी ने कर्नाटक उच्च न्यायालय में दो याचिकाएं दायर कर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को खत्म करने की अपील इस आधार पर की है कि उनके खिलाफ लगे आरोप आधारहीन हैं। इसके अलावा दो पुलिस अधिकारियों को हटाने की भी बात उन्होंने याचिका में की हुई है।
भाजपा नेता और पूर्व मंत्री के खिलाफ नोटिस जारी करने से एक दिन पहले क्राइम ब्रांच ने उनके बेल्लारी स्थित आवास पर भी छापा मारा था। रेड्डी के सहयोगी अली खान ने एंबिडेंट मार्केटिंग प्राइवेट लि. के सैयद अहमद फरीद को प्रवर्तन निदेशालय की जांच से बचाने के लिए कथित तौर पर २० करोड़ रूपये में सौदा किया था। कंपनी पर भी पोंजी योजना में शामिल होने का आरोप है।
रेड्डी के वकील ने शुक्रवार को उनकी अग्रिम जमानत के लिए याचिका डाली थी, हालांकि, कोर्ट ने अभियोजन पक्ष को सोमवार तक आपत्ति दर्ज कराने का आदेश दिया था जिसके बाद याचिका वापस ले ली गई थी।

वर्मा के खिलाफ कुछ नहीं मिला सीवीसी समिति को !

मोदी सरकार की तरफ से जबरदस्ती छुट्टी पर भेजे गए सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा के खिलाफ लगे आरोपों में तीन सदस्यीय समिति को कुछ न मिलने की ख़बरों के बीच सोमवार (१२ नवम्बर) को सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई मामले में सुनवाई होगी। ख़बरें हैं कि सीवीसी की समिति की जांच में आलोक वर्मा के खिलाफ आरोपों का कोइ सबूत नहीं मिलने से उन्हें ”क्लीन चिट” मिलने की पक्की सम्भावना दिख रही है। वर्मा के खिलाफ आरोप उनके ही मातहत विशेष निदेशक राकेश आस्थाना ने लगाए थे जिनके खिलाफ खुद कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच चल रही है।
खुद आलोक वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में उन्हें मोदी सरकार की तरफ से छुट्टी पर भेजे जाने को चुनौती दी है जबकि कांग्रेस ने भी इसी मामले में एक यचुका दाखिल की हुई है। इसके अलावा सीबीआई मामले में प्रशांत भूषण आदि ने भी याचिका डाली है। कांग्रेस इस मामले को राफेल की जांच से जोड़ रही है ताकि  मोदी सरकार के लिए परेशानियां बढ़ाई जाएँ।
अब सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में होनी वाली सुनवाई पर सबकी नजर रहेगी। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने रिटायर्ड जज जस्टिस एके पटनायक की देखरेख में सीवीसी जांच के निर्देश दिए थे।  सर्वोच्च न्यायालय ने सीवीसी को आलोक वर्मा से जुड़े मामले में दो हफ्ते में रिपोर्ट पेश करने को  कहा था। कोर्ट सोमवार को सीबीआई के अंतरिम चीफ नागेश्वर राव के २३ अक्टूबर को अफसरों के अचानक किये तबादला आदेश पर कोइ निर्णय सुना सकता है।
आधी रात को की कार्रवाई में मोदी सरकार ने २३ अक्टूबर को कथित घूसखोरी विवाद में सीबीआई निदेशक वर्मा और नंबर दो के अधिकारी विशेष निदेशक राकेश अस्थाना को छुट्टी पर भेज दिया था। राकेश ने वर्मा पर रिश्वत के आरोप लगाए थे। केवी चौधरी की अगुआई वाली सीवीसी की तीन सदस्यीय कमेटी ने अस्थाना के सभी आरोपों को खारिज कर दिया।
याद रहे २३ अक्टूबर को सीबीआई रिश्वतखोरी मामले की सुनवाई मुख्या न्यायाधीश रंजन गोगोई की अगुआई वाली तीन जजों की पीठ ने की थी। अब कल (सोमवार) को दो जजों की बेंच इस मामले की  सुनवाई करेगी।  इस पर पत्रकारों के सवालों के जवाब में चीफ जस्टिस गोगोई ने कहा कि सोमवार और शुक्रवार को शीर्ष कोर्ट में कई केसों की सुनवाई होती है, लिहाजा इस मामले की सुनवाई दो जजों की बेंच में होगी।

भारत-नेपाल सीमा पर आया हल्का भूकंप

भारत-नेपाल सीमा पर रविवार को रिक्टर पैमाने पर पांच की तीव्रता के भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये।
जिसकी वजह से सीमावर्ती जिले के पिथौरागढ, डीडीहाट और मुन्सयारी सब डिवीजन असरअंदाज़ हुए।
जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके दोपहर 12 बज कर करीब 37 मिनट पर महसूस हुए ।
भूकंप का क्षेत्र 29.7 डिग्री उत्तर और 80.6 डिग्री पूर्व में था जबकि इसका केंद्र भारत-चीन सीमा पर रिकार्ड किया गया जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी ।
रिपोर्ट्स के मुताबिक़ फिलहाल कहीं से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है ।
इससे पहले शनिवार रात को मिजोरम में 5.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।  रात 10 बजकर 45 मिनट पर आए इस भूकंप का केंद्र चम्फाई जिले में जमीन से 24 किलोमीटर की गहराई में स्थित था.
रिपोर्ट्स के अनुसार भूकंप के झटके राज्य की राजधानी आइजोल में भी महसूस किए गए जहां लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

गठबंधन के लिए २२ को विपक्ष की बैठक

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और टीडीपी नेता और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू के बीच मुलाकात के बाद विपक्षी गठबंधन की कोशिशें तेज हो गयी हैं। विपक्षी दलों का समान विचारधारा को लेकर मंच और चुनाव से पहले योजना तैयार करने के मकसद से दिल्ली में २२ नवम्बर को इन सभी दलों की बैठक की सम्भावना है।
नायडू शनिवार को दिल्ली पहुंचे थे और रविवार को भी वे इस मसले पर नेताओं से चर्चा करेंगे। उनकी रविवार को डीएमके नेता स्टालिन से मुलाकात की सम्भावना है। गौरतलब है कि राहुल-नायडू की मुलाकात के बाद अचानक विपक्षी एकता की कोशिशें तेज हो गयी हैं। नायडू की पार्टी टीडीपी ने तो तेलंगाना में कांग्रेस के साथ इक्कठे चुनाव लड़ने का भी फैसला कर लिया है और सीटें भी तय हो चुकी हैं। इसके बाद सूबे के विधानसभा चुनाव में इस गठबंधन के जीतने की सम्भावना जताई जाने लगी है।
नायडू शनिवार को राहुल गांधी के दूत कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत के साथ मिले। इसके बाद नायडू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कोशिश भाजपा के खिलाफ एकजुटता से लड़ने के लिए सभी विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की है। सम्भावना है कि नायडू १९-२० नवंबर को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिल सकते हैं।
चंद्रबाबू नायडू तीन दिन पहले बेंगलुरु में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा से बैठक कर चुके हैं जिसमें  कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी भी थे। कुछ रोज पहले ही कर्नाटक के पांच उपचुनावों में तीन में से २ लोकसभा सीटों जबकि दोनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस-जेडीएस ने जीत दर्ज कर भाजपा को तगड़ा झटका दिया है। भाजपा को सबसे बड़ा झटका बेलारी में कांग्रेस ने २.५० लाख वोटों से जीत कर दिया जिसे भाजपा अपना गढ़ बताती रही थी।
नायडू का कहना है कि देश में संवैधानिक संस्थाओं को ख़त्म किया जा रहा है। ”सीबीआई मुश्किल में है। आरबीआई पर हमला हो रहा है, रेग्युलेटरी बॉडी पर भी खतरा है। ईडी, इनकम टैक्स का इस्तेमाल विपक्षियों पर हमला करने के लिए किया जा रहा है। ऐसे में भाजपा को हराना ज़रूरी है तभी यह संस्थाएं बच पाएंगी”।