Home Blog Page 1264

वर्धा हथियार डिपो में विस्फोट, ६ की मौत

महाराष्ट्र के वर्धा जिले में स्थित सेना के हथियार डिपो में मंगलवार सुबह विस्फोट हो गया जिसमें ६ लोगों की मौत हो गयी। सुबह सात बजे हुए इस विस्फोट में १० लोग घायल भी हुए हैं। याद रहे पुलगांव के हथियार डिपो में २०१६ में भी विस्फोट की घटना हुई थी जिसमें १६ लोगों की मौत हो गयी थी।
रिपोर्ट के मुताबिक सुबह सात बजे यह घटना हुई। मरने वालों में डिपो के एक कर्मचारी के अलावा पांच मजदूर हैं। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता  ने बताया कि आयुध को वाहनों से उतारने के दौरान यह विस्फोट हुआ। विस्फोट सेंट्रल एम्युनिशन डिपो (सीएडी) में हुआ जो वर्धा के सोनेगांव अंबाजी गांव में स्थित है। अंबाजी गांव वर्धा शहर से १८ किलोमीटर दूर है। घायलों का का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है।
जहाँ विस्फोट हुआ उसे हथियार डिपो में सबसे बड़ा माना जाता है। वर्धा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले ने बताया कि हादसे के दौरान वहां पर काम करने वाले १०-१५ मजदूर मौजूद थे। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा। मरने वालों में आयुध फैक्टरी के कर्मचारी और मजदूर दोनों हैं। पुलगांव के इस केन्द्रीय आयुध डिपो का ग्राउंड डिमोलिशन कार्य के लिए खमरिया स्थित आयुध फैक्टरी को दिया गया है।

कश्मीर में ४ आतंकी ढेर, जवान शहीद

जम्मू कश्मीर के शोपियां में युवा लड़कों के अपहरण और दो को क्रूर तरीके से मार देने की घटनाओं के बीच सुरक्षा बलों ने शोपियां में मंगलवार को चार आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया। मंगलवार की इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों का एक जवान भी शहीद हो गया। मुठभेड़ में सेना के दो अन्य जवान घायल भी हुए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में इन चार आतंकियों को ढेर किया।   सुरक्षा बलों को शोपियां के नदीगाम में कुछ आतंकियों के मौजूद होने की खबर मिली जिसके बाद उन्हें खोजने का अभियान शुरू कर दिया गया।
आतंकवादियों की मौजूदगी वाले क्षेत्र को सुरक्षा बलों ने मंगलवार सुबह घेर लिया और तलाशी शुरू कर दी। इस बीच आतंकवादियों की तरफ से गोलीबारी होने लगी जिसका सुरक्षा बलों ने पूरी ताकत से जवाब दिया।  इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया लेकिन बालों ने ४ आतंकवादियों को भी मार गिराया।
श्रीनगर स्थित सेना के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया के मुताबिक आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई जिसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया और ४ आतंकियों को मौत के घात उतार दोय गया।  गौरतलब है कि रविवार को भी शोपियां में ही सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को  ढेर कर दिया था।  यह मुठभेड़ साउथ कश्मीर के शोपियां के रेबन इलाके में हुई थी। ये दोनों आतंकी अल बद्र संगठन के थे।
सीजफायर का उल्लंघन
इस बीच रिपोर्ट्स के मुताबिक नियंत्रण  रेखा (एलओसी) पर मंगलवार को पाकिस्तान की तरफ से एक बार सीजफायर का उल्लंघन किया। पिछले दो महीने में पकिस्तान की तरफ से सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं में वृद्धि हुई है। मंगलवार को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ इलाके में मोर्टार दागे हालाँकि इसमें किसी जान-माल के नुक्सान की कोइ खबर नहीं है।

सिन्हा के ‘खुलासे’ पर कांग्रेस का मोदी पर हमला

सीबीआई में विवाद मोदी सरकार के गले की फांस बनता जा रहा है। कांग्रेस ने अब सर्वोच्च न्यायालय के सामने अपनी याचिका में सीबीआई के डीआईजी एमके सिन्हा के इस दावे कि ”राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवल ने सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ चल रही जांच में हस्तक्षेप किया था और अस्थाना के घर पर सर्च करने से उन्हें रोका गया था” को मुद्दा बनाते हुए सीधे पीएम मोदी पर हमला किया है।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि डीआईजी सिन्हा ने सुप्रीम कोर्ट में बाकायदा शपथ पत्र देकर पीएमओ से जुड़े एक राज्यमंत्री पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। सुरजेवाला ने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा है कि सीबीआई के बड़े अधिकारियों की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र देकर डोवल और मोदी सरकार के राज्य मंत्री पर गंभीर आरोप लगाने से जाहिर हो गया है कि यह सरकार ”गंभीर स्तर के भ्रष्टाचार” में लिप्त है। उन्होंने कहा कि चूँकि सिन्हा सीबीआई के उन अधिकारीयों में से एक हैं जो विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ जांच में शामिल हैं, लिहाजा उनकी तरफ से कोर्ट में कही बातें बहुत गंभीर हैं।
सुरजेवाला ने कहा कि ”सिन्हा ने यह भी आरोप लगाया है कि अस्थाना रिश्वत मामले में शिकायतकर्ता, सना सतीश बाबू ने कथित तौर पर उन्हें बताया था कि एक राज्यमंत्री को संबंधित मामलों में कथित मदद के लिए कई करोड़ रुपये की रिश्वत का भुगतान किया गया था। सिन्हा ने यह भी दावा किया है कि सना सतीश बाबू, मोइन कुरेशी मामले में केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त केवी चौधरी से मिले थे और केंद्रीय कानून सचिव सुरेश चन्द्र ने ११ नवंबर को उनसे (साना) से संपर्क किया था।”
जल्द सुनवाई नहीं : कोर्ट
इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई के डीआईजी एमके सिन्हा की याचिका पर जल्द सुनवाई से इंकार कर दिया है। सिन्हा अपने तबादले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में गए हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका में कहा कि उनके पास कुछ ”चौंकाने वाले” दस्तावेज हैं। हालाँकि कोर्ट ने सोमवार को उनकी याचिका पर सुनवाई के दौरान उन्हें कोई राहत नहीं दी। गौरतलब है कि सिन्हा ने अन्य के साथ नागपुर किये अपने तबादले को चुनौती देने के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई है।
उन्होंने कोर्ट से दरखास्त की कि उनकी अर्जी पर जल्दी सुनवाई की जाये। इस पर मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने सिन्हा से पूछा कि वे क्यों इस मामले में जल्द सुनवाई चाहते हैं, तो उन्होंने कहा कि ”उनके पास कुछ चौंकाने वाले दस्तावेज हैं” जिसपर जस्टिस गोगोई ने कहा – ”हमारे लिये कुछ भी चौंकाने वाला नहीं है।” जस्टिस गोगोई ने सिन्हा से कहा कि ”आपकी याचिका लिस्ट नहीं होगी, लेकिन मंगलवार की सुनवाई में आप मौजूद रहें।”

अमरिंदर घटनास्थल पर पहुंचे

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह सोमवार दोपहर अमृतसर पहुंचे और रविवार को हुए बम विस्फोट, जिसमें ३ लोगों की मौत हो गयी थी, की जगह पहुंचे और बाद में अस्पताल में विस्फोट के घायलों से भी मिले। उधर सरकार ने इस घटना से जुड़े लोगों की जानकारी देने के लिए ५० लाख इनाम का ऐलान किया है। मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भी सीएम के साथ थे। बाद में सिंह ने मीडिया से कहा कि घटना की की गंभीरता से जांच की जा रही है।
इलाके के एक सीसीटीबी में कुछ तस्वीरें मिली हैं जिनसे संकेत मिलता है कि इसमें दिख रही बाइक में सवार दो लोग घटना में शामिल हो सकते हैं। यह फोटो राजासांसी क्षेत्र के अदलीवाल गांव में सीसीटीवी में कैद हुई हैं। पुलिस ने इन तस्वीरों को आम लोगों के लिए जारी किया है ताकि उनकी पहचान हो सके। हमलावरों के स्कैच भी बनाये गए हैं। वैसे पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुँची है की यही लोग घटना में शामिल हैं।
मुख्यमनत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को गृह सचिव एनएस कलसी, डीजीपी सुरेश अरोड़ा, आइजी एस परमार और डीसी अमृतसर से आतंकी हमले की जांच के बारे में जानकारी ली। सीएम ने अधिकारियों को जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
उधर एनअाइए की दिल्ली से आई टीम ने भी जांच का काम संभाल लिया है। मुख्‍यमंत्री अमरिंदर सिंह ने हमलावरों और हमले में शामिल संदिग्‍धों की गिरफ्तारी के लिए ५० लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। जानकारी पंजाब पुलिस के हेल्‍पलाइन नंबर १८१ पर दी जा सकती है और उसकी पहचान गुप्‍त रखी जाएगी। कल के बम धमाके के बाद पूरी देश में अलर्ट जारी किया गया है।

आलोक वर्मा ने दायर किया जवाब

सुबह जवाब दायर करने के लिए कुछ और समय मांगने के बाद सीबीआई के आकार की तरफ से छुट्टी  पर भेजे गए निदेशक आलोक वर्मा ने दोपहर बाद सर्वोच्च न्यायालय में अपना जवाब दायर कर दिया।  पिछले हफ्ते सीबीआई मामले में सुनवाई के दौरान न्यायालय ने  सीवीसी की रिपोर्ट के मद्देनजर उन्हें सील बंद लिफ़ाफ़े में अपना जवाब देने को कहा था।
इस मामले पर अब सुनवाई मंगलवार को होगी। सुबह मुख्या न्यायाधीश रंजन गोगोई की पीठ को आलोक वर्मा के वकील गोपाल शंकरनारायण ने बताया कि सीबीआई डायरेक्टर सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार ऑफिस में अपना जवाब दाखिल नहीं कर पाएंगे। इस पर बेंच ने कहा – हम तारीख आगे नहीं बढ़ाएंगे। जितना जल्दी हो सके आप जवाब पेश करें, हमें इसे पढ़ना है। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें तीन बजे तक का वक्त दिया।
वर्मा ने करीब ढाई बजे केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की रिपोर्ट पर अपना जवाब सीलबंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट में पेश कर दिया। पीठ के निर्देश के बाद शंकरनारायण ने कहा कि आलोक वर्मा खुद सोमवार को अपना जवाब दाखिल करेंगे। पिछली सुनवाई में अदालत ने कहा था कि भ्रष्टाचार के आरोपों पर सीवीसी रिपोर्ट में कुछ टिप्पणियां ऐसी हैं जिन्हें देखते हुए वर्मा से जवाब ज़रूरी है।
गौरतलब है कि सीबीआई के दो शीर्ष अफसरों के रिश्वतखोरी विवाद में फंसने के बाद केंद्र सरकार ने २३ अक्टूबर की आधी रात को संयुक्त निदेशक नागेश्वर राव को सीबीआई का अंतरिम प्रमुख नियुक्त करते हुए जांच तक सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना को छुट्टी पर भेज दिया था। छुट‌्टी पर भेजे जाने के खिलाफ आलोक वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

दिल्ली में आग में जले चार

राजधानी दिल्ली में सोमवार दोपहर भीषण अग्निकांड में ४ लोगों की जलने से मौत हो गयी। यह आग करोल बाग़ में एक गारमेंट फैक्टरी में लगी और उसमें काम कर रहे लोगों में से ४ की जान चली गयी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन लोगों की मौत हुई है वे सभी मजदूर हैं। आग करोल बाग़ की गारमेंट फैक्टरी की प्रेस यूनिट से शुरू हुई और बाद में दूसरे हिस्सों में फ़ैल गयी। अंदर काम कर रहे लोगों को इटंस वक्त ही नहीं मिल पाया की वे अपनी जान बचा पाते।
आग इतनी भयंकर थी कि उसने कुछ ही देर में पूरी फैक्‍ट्री को चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर  दमकल की दो गाड़ियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक चार लोग आग में जिंदा जल चुके थे। हादसे में जिन लोगों की जान गयी है उनकी पहचान प्रसाद, नरेश, आरती और आशा हैं।
आग कैसे लगी इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आग लगने की वजह शार्ट सर्किट हो सकती है, लेकिन इसका पता पूरी जांच के बाद ही लगेगा। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

14,716.20 करोड़ के घाटे ने किया सार्वजनिक बैंकों की हालत और ख़स्ता

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की हालत जुलाई-सितंबर तिमाही में और भी खस्ता हो गयी है। पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले में इन बैंकों का घाटा करीब साढे तीन गुना बढ़कर 14,716.20 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक़ एक साल पहले सार्वजनिक क्षेत्र के इन 21 सरकारी बैंकों का कुल घाटा 4,284.45 करोड़ रुपये रहा था।
वहीं चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के मुकाबले इन बैंकों का कुल घाटा 2000 करोड़ रुपये घटकर 14,716.2 करोड़ रुपये रह गया, जो कि अप्रैल-जून 2018 तिमाही में 16,614.9 करोड़ रुपये था।
न्यूज़ एजेंसीज के अनुसार फंसे कर्ज अथवा गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) के समक्ष अधिक प्रावधान किये जाने से सार्वजनिक बैंकों की बैलेंस शीट पर बुरा प्रभाव पड़ा है।
बैंकों की ओर से पेश तिमाही नतीजों के मुताबिक, घोटाले की मार झेल रहे पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को सितंबर तिमाही में सबसे ज्यादा घाटा हुआ है।
पीएनबी को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 4,532.35 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसे 560.58 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।
देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक पीएनबी का फंसे कर्ज के लिये प्रावधान और आकस्मिक खर्च बढ़कर 9,757.90 करोड़ रुपये हो गया
एक साल पहले की जुलाई-सितंबर तिमाही में यह आंकड़ा 2,440.79 करोड़ रुपये पर था।
बैंक का एनपीए के लिये प्रावधान पिछले वित्त वर्ष के 2,693.78 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,733.27 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक़ पीएनबी को इस साल की शुरुआत में 14,000 करोड़ रुपये का नीरव मोदी घोटाला सामने आने के बाद भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि भारतीय स्टेट बैंक और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के मजबूत प्रदर्शन के चलते तिमाही आधार पर बैंकों का कुल घाटा कम करने में मदद मिली है।
चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में भारतीय स्टेट बैंक को 944.87 करोड़ रुपये का लाभ हुआ, जबकि जून तिमाही में उसे 4,875.85 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।
वहीं ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स को इस दौरान 101.74 करोड़ का मुनाफा हुआ जबकि जून तिमाही में उसे 393.21 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
याद रहे मार्च 2018 को समाप्त तिमाही में सार्वजनिक क्षेत्र के 21 बैंकों का कुल घाटा 62,681.27 करोड़ रुपये रहा था।

सुकमा में आईईडी ब्लास्ट, ३ जवान घायल

छत्तीसगढ़ के सुकमा में रविवार को नक्सलियों ने हिंसा की एक और घटना की। रिपोर्ट्स के मुताबिक  नक्सलियों ने सुकमा इलाके के भेज्जी (एलाड़मड़गु) जंगल के पास एक आईईडी ब्लास्ट कर दिता जिसमें ३ सुरक्षा जवान घायल हो गए हैं . इन jawanon को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया है।
जानकारी के मुताबिक इस ब्लास्ट में घायल होने वाले जवान डीआरजी के हैं। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर आतंकियों की जयादा मौजूदगी की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल जवान पहुंच गए हैं। नक्सलियों की खोज की जा रही है।
जो जवान ब्लास्ट में घायल हुए हैं वे उस समय सर्च पर निकले हुए थे। इसी दौरान इन जवानों को नक्सलियों ने निशाना बनाया जिसमें ३ घायल हो गए। सुकमा के नक्सल आॅपरेशन के एएसपी गोरखनाथ बघेल ने घटना की पुष्टि की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक डीआरजी के जवान सर्चिंग के लिए जंगलों में निकले थे। इसी दौरान एंबुस लगाए नक्सलियों ने भेज्जी के एलाड़मड़गु इलाके में आईईडी ब्लास्ट कर दिया। घायल जवानों को जंगलों से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है और इनमें से एक की हालत गंभीर बताई गयी है।

उत्तरकाशी हादसे में 12 की मौत

उत्तरकाशी में रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में १२ लोगों की मौत हो गयी। हादसे में काफी लोग घायल भी हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक यह बस जानकी चट्टी से विकासनगर की ओर जा रही थी। इस बीच बस यमुना घाटी में १५० फीट गहरी खाई में गिर गयी। इस हदसे में १२ लोगों की मौत हो गई। घटना विकासनगर के नजदीक हुई है। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने लोगों का रेस्क्यू कर लिया है। घायलों नजदीक के असपताल भेज कर उनका इलाज शुरू करवा दिया गया है। जबकि मृतकों के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि बस में करीब ३५ लोग सवार थे। अस्पताल पहुंचाए गए एक घायल शख्स ने इलाज के दौरान वहीं पर दम तोड़ दिया।

पंजाब: निरंकारी भवन में विस्फोट, ३ की मौत

पंजाब के अमृतसर के पास राजासांसी में एक विस्फोट में ३ लोगों की मौत हो गयी है और कमसे काम ८ लोग घायल हो गए हैं। यह विस्फोट निरंकारी समागम के दौरान हुआ है।
तहलका की जानकारी के मुताबिक मन जा रहा है कि यह आतंकी घटना हो सकती है।  दो युवाओं ने बाइक पर आकर वहां एक पैकेट फेंका जिसके बाद वहां विस्फोट हो गया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी है। इन युवाओं ने अपने मुंह ढांप रखे थे।
जानकारी के मुताबिक अभी इन लड़कों को पकड़ा नहीं जा सका है। विस्फोट में ८ के करीब लोग घायल होते हैं।  इस गुरुद्वारा में हर रविवार को समागम होता है जिससे लगता है विस्फोट से पहले रेकी की गयी। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।