Mirzapur: पूर्व IAS दिव्या मित्तल का राजनीति में बड़ा कदम, बनाई अपनी पार्टी!

जननीति भारत' पार्टी के नाम से सियासी पारी की शुरुआत, मिर्जापुर सदर से चुनाव लड़ने की तैयारी

संतोष देव गिरि  
मिर्जापुर। प्रशासनिक सेवा छोड़ने के बाद पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने अब राजनीति में नई शुरुआत की है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, दिव्या मित्तल ने ‘जनता शक्ति पार्टी’ नाम से अपनी राजनीतिक पार्टी बनाई है और मिर्जापुर सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

मिर्जापुर और देवरिया जैसे जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारी संभाल चुकीं दिव्या मित्तल के इस कदम से पूर्वांचल की सियासत में नई चर्चा शुरू हो गई है।

अब बड़ा सवाल यह है कि प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर पहचान बनाने वाली दिव्या मित्तल चुनावी मैदान में कितना असर दिखा पाएंगी?

गौरतलब हो कि पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक में इंट्री और दल और निर्दल के बीच गुरुवार को विंध्याचल में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान बीजेपी में उनकी इंट्री को लेकर चर्चा होती रही है, लेकिन उस पर उन्होंने विराम लगाते हुए अपनी पार्टी और नाम की घोषणा कर दी है।

गुरुवार को सोशल मीडिया पर जारी अपने एक वीडियो में पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने पिछले दिनों उनके द्वारा जारी किए गए वीडियो के बाद लहुरियादह गांव में विद्यालय निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने एवं दो दिनों बाद वन विभाग द्वारा आपत्ति दर्ज कराते हुए रोक दिए जाने पर भी तल्ख टिप्पणी की गई है ‌