
तहलका डेस्क।
दृष्टि गुप्ता, नई दिल्ली। 1 मई 2026 यानी की देशभर में आज से कमर्शियल गैस सिलेंडर (LPG) 993 रू का हो गया है। मजदूर दिवस के दिन ये खबर आपको विचलित कर सकती है लेकिन सरकार की इस घोषणा से दिल्ली,मुंबई समेत बाकी शहरों में Commercial LPG Cylinder की कीमतें 3 हजार रुपये के पार पहुंच गई हैं। पश्चिम बंगाल, असम समेत कई राज्यों के चुनाव खत्म होते ही एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर (19 kg) और 5 किलो वाले LPG के दाम में तगड़ा इजाफा हुआ है. सरकारी तेल कंपनियों ने 1 मई 2026 से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये और 5 किलो वाले सिलेंडर के दाम में 261 रुपये की बढ़ोतरी कर दी हैं. लेकिन राहत की बात ये रही कि तेल कंपनियों ने आम लोगों को राहत दी है क्योंकि घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। जो कि 14.2 किलो का होता है । एक तरह से देखा जाय तो
ये आम नागरिक की जेब पर सीधा वार नहीं है लेकिन घूम फिर कर रेस्टोरेंट में महंगा खाना, रेहड़ी पटरी वालों का खाने का दाम बढा देना जनता को ही वहन करना पडेगा। और इसका सीधा असर रोजमर्रा के खर्चों पर ही पड़ेगा ही पडेगा। जैसे कि आप पहले होटल या रेस्टोरेंट में खाना खाने जाते थे तो आपका काम अगर 500 रू में चल जाता था तो अब आपको उसी खाने के ज्यादा रुपये चुकाने पड़ सकते हैं। साथ ही जो लोग Cloud Kitchen चलाते हैं या खाना बना कर बेचते हैं वो भी खाने के दाम को बढा देंगें। स्ट्रीट फूड का मजा भी किरकिरा हो सकता है। आपकी सुबह की चाय का जायका भी बिगड़ सकता है
आखिरी बार रसोई गैस के दाम में इसी साल 7 मार्च को इजाफा हुआ था। तो इतनी जल्दी अगर सरकार दोबारा दाम बढाती तो इसका खामियाजा उसे आने वाले चुनावों में भुगतना पड़ सकता था इसलिए सरकार ने इसका असर कमर्शियल पर डाल दिया। अभी दिल्ली में रसोई गैस की कीमत 913 रुपये है. मुंबई में 14.2 किलो रसोई गैस की कीमत 912.50 रुपये है. चेन्नई में 14.2 किलो वाले रसोई गैस के दाम 928.50 रुपये है लेकिन कोलकाता में एक सिलेंडर की कीमत 939 रुपये हैं।
माना जा रहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के कारण होर्मुज का रास्ता जो बंद है जहां से भारत बड़े स्तर पर गैस और तेल आयात करता था। रास्ता बंद होने से गैस और तेल की सप्लाई पर में कमी देखी जा रही है। हालांकि भारत ने कई और देशों से तेल और गैस का आयात करने के रास्ते खोले हैं लेकिन फिर भी लागत में और आपूर्ति में भी दबाव के बढ़ने से गैस के दामों में इजाफा होने के अनुमान हैं ।



