IPL मैच के लिए दिल्ली मेट्रो के समय में बदलाव

दिल्लीवालों की सुविधा को ध्यान मे रखते हुए डीएमआरसी ने अपनी टाइमिंग एक बार फिर बदली है दिल्ली में होने वाले आईपीएल मैच को ध्यान में रखते हुए अब मेट्रो का संचालन देर रात तक करने का फैसला लिया है।

Delhi metro | file photo
Delhi metro | file photo

8 मई 2026 नई दिल्ली: क्रिकेट के प्रति दिल्ली वालों की दीवानगी का खास ख्याल रखते हुए दिल्ली मेट्रो ने ये एलान किया है कि 8 मई अरूण जेलटी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जो मैच होने वाला है उसमें खेल प्रेमियों को आने आजे में किसी तरह की असुविधा न हो इसका ध्यान रखते हुए आम दिन  की तुलना में मैच के दिन दिल्ली मेट्रो को देर रात तक चलाने का जिम्मा उठाया है ।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(DMRC) ने ये बड़ा एलान किया है कि जब भी दिल्ली में आईपीएल मैच खेला जायेगा उस दिन क्रिकेट प्रेमियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आम दिनों की तुलना में मेट्रो सर्विंस की टाइमिंग्स बढा दी जायेंगी। यानि की दिल्ली वालों के लिए मेट्रो में अब देर रात तक सफर करना मुनासिब होगा। ये आदेश सभी लाइनों पर रहेगा यानिकि (एयरपोर्ट एसक्सप्रेस लाइन) पर भी लागू होगा। आखिरी ट्रेन का समय करीब 1 से 2 घंटे के लिए बढाया जायेगा। इससे मैच खत्म होने के बाद भी दर्शक मेट्रो से ही अपने घर आराम से जा सकेंगें।

8 म्ई को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। ये मैच भारतीय समय के अनुसार शाम को 7 बजे से रात करीब 10 बजे तक चलेगा। यकीनन क्रिकेट प्रेमियों की हुजूम इस मैच में उमडेगा। जिसे देखते हुए भीड के भी बढने की आशंका से डीएमआरसी ने ये इंतजाम किया है। हम आपको बता दें कि अगर आप मैच देखने आ रहे हैं तो चांदनी चौक मेट्रों स्टेशन, सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन, और प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन से आसानी से देर रात तक भी मेट्रो बोर्ड कर सकते हैं।