ऐतिहासिक Brigade Ground में होगा शपथ ग्रहण: Samik Bhattacharya

परिवर्तन की नई सुबह: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भाजपा 9 मई को सुबह 10 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में अपनी सरकार का गठन करेगी। प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इस भव्य समारोह की पुष्टि की है, जो राज्य में तृणमूल कांग्रेस के 15 वर्षीय शासन के अंत का औपचारिक संकेत होगा। इस ऐतिहासिक पल के लिए पार्टी ने बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं…

Bengal में 'कमल' राज: समिक भट्टाचार्य ने किया शपथ ग्रहण की तारीख का एलान…File Photo
Bengal में 'कमल' राज: समिक भट्टाचार्य ने किया शपथ ग्रहण की तारीख का एलान…File Photo

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि आगामी 9 मई को राज्य की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।

कोलकाता का ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड इस भव्य आयोजन का गवाह बनेगा, जहाँ सुबह 10 बजे नई कैबिनेट पद और गोपनीयता की शपथ लेगी।

गौरतलब है कि भाजपा ने इस चुनाव में अभूतपूर्व बहुमत हासिल कर तृणमूल कांग्रेस के डेढ़ दशक पुराने शासन को उखाड़ फेंका है, जिसे पार्टी एक बड़ी वैचारिक और राजनीतिक जीत के रूप में देख रही है।