8 मई 2026,नई दिल्ली/भोपाल: केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 10 मई, रविवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ गुना में अडानी सीमेंट प्लांट के शिलान्यास एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। यह परियोजना क्षेत्र में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और आधारभूत संरचना को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। आने वाले समय में अडानी समूह के निवेश से गुना औद्योगिक विकास का नया केंद्र बनेगा जिसेस वहां रह रहे लोगों का चहुंमुखी विकास होगा और रोजगार भी मिलेगा। अडानी समूह द्वारा गुना क्षेत्र में लगभग ₹3500 करोड़ के निवेश का संकल्प लिया गया है, जिसके अंतर्गत लगभग ₹1100 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक सीमेंट प्लांट की स्थापना की जा रही है। इसके लिए भूमिआवंटन और राज्य स्तर सभी जरूरी प्रक्रियाओं को सुगम बनाया है। यह निवेश केवल उद्योग नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने वाला कदम है, जिससे स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में सम्मानजनक रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
ग्वालियर-चंबल के पहले सीमेंट प्लांट से युवाओं को मिलेगी रोजगार की सौगात
10 मई को मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया अडानी सीमेंट प्लांट के शिलान्यास एवं विकास कार्यों का लोकार्पण करने जा रहे हैं। इसी के साथ ग्वालियर-चंबल को अपना पहला सीमेंट प्लांट मिलेगा जिससे वहां के लोगों को निवेश और रोजगार के क्षेत्र में नई दिशा मिलेगी।




