
रायपुर 31 अगस्त
छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव की अस्वस्थता और दुर्घटना के बाद उनकी सक्रियता सीमित होने से उनके स्थान पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू को कमान सौंपने की अटकलें तेज हो गई हैं।
तोखन साहू हैं केंद्रीय मंत्री और बिलासपुर से सांसद
तोखन साहू बिलासपुर से सांसद हैं और नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं। ओबीसी (विशेषकर साहू समाज) वर्ग को साधने के लिए भाजपा इस बदलाव पर विचार कर रही है।
हालांकि, पार्टी हाईकमान की ओर से अभी आधिकारिक मुहर लगना बाकी है।
पिछले एक सप्ताह से विष्णु साय के साथ बैठकों में शामिल हो रहे हैं तोखन साहू
लेकिन पिछले एक सप्ताह से हर रोज संगठन की महत्वपूर्ण बैठकों में मुख्यमंत्री विष्णु साय के साथ तोखन साहू शामिल हो रहे हैं। इसलिए माना जा रहा है कि पार्टी ने उन्हें संगठन की कमान सौंपने का इरादा कर लिया है।
बिलासपुर क्षेत्र में जनाधार बढ़ाने का फायदा मिल सकता है
उनकी दावेदारी इसलिए भी मजबूत है क्योंकि पार्टी बस्तर और सरगुजा में तो मजबूत है, बिलासपुर में कमजोर है। तोखन साहू के अध्यक्ष बनने पर भाजपा को इस क्षेत्र में जनाधार बढ़ाने का फायदा मिल सकता है।


