
— तहलका ब्यूरो
नई दिल्ली । 23 सितंबर, 2026 । बीजेपी ने आज राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रभारियों और सह-प्रभारियों की लिस्ट जारी कर दी है। इनमें यूपी और पंजाब जैसे वो राज्य भी शामिल हैं, जिनमें कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं।
उत्तर प्रदेश: विनोद तावड़े प्रभारी, चार सह प्रभारी
उत्तर प्रदेश में प्रभारी के तौर पर विनोद तावड़े को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को सह प्रभारी बनाया गया है।
पंजाब: डॉ. सतीश पूनिया प्रभारी, अलका गुर्जर सह प्रभारी
पंजाब में डॉ. सतीश पूनिया को प्रभारी और अलका गुर्जर को सह प्रभारी बनाया गया है।
राजस्थान: संजय भाटिया प्रभारी, दो सह प्रभारी
राजस्थान में प्रभारी संजय भाटिया और सह-प्रभारी कविता पाटीदार व कुलजीत चहल बने हैं।
महाराष्ट्र: बैजयंत पांडा प्रभारी, तीन सह प्रभारी
इसके अलावा, महाराष्ट्र में 1 प्रभारी और 3 सह-प्रभारी बनाए गए हैं। महाराष्ट्र में प्रभारी पद की जिम्मेदारी बैजयंत जय पांडा को दी गई है, साथ ही, सह-प्रभारी अमित मालवीय, सदानंद शेट तनावाडे, कमलजीत सहरावत को बनाया गया है।
छत्तीसगढ़: स्मृति ईरानी प्रभारी, सिद्धार्थ शंभू सह प्रभारी
स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ भाजपा की नई प्रदेश प्रभारी बनाई गईं हैं, सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी बनाया गया है।
हरियाणा: स्मृति ईरानी को प्रभार, डॉ. भोला सिंह सह प्रभारी
स्मृति ईरानी को हरियाणा का भी प्रभार दिया गया है और Dr. भोला सिंह को हरियाणा का सह प्रभारी बनाया गया है।



