Bigg Boss 20: 6 सितंबर को खुलेगा राज़ों का दरवाज़ा, नीतिश राजपूत से लेकर ‘तथास् 2’ तक क्या है खास?

Bigg Boss 20 का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर को, सलमान खान होंगे होस्ट
बिग बॉस 20 का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होगा। सलमान खान एक बार फिर होस्ट की भूमिका में नजर आएंगे।

मोहिनी सेंगर। नई दिल्ली

नई शुरुआत का काउंटडाउन

सलमान खान का चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ अब अपने ग्रैंड प्रीमियर के बेहद करीब है। शो की शुरुआत 6 सितंबर 2026 से होने जा रही है और सलमान खान एक बार फिर होस्ट की कुर्सी संभालेंगे। इस बार मेकर्स ने सिर्फ कंटेस्टेंट्स ही नहीं, बल्कि घर और गेम के अंदाज में भी कई बदलावों के संकेत दिए हैं।

नामों की लिस्ट ने बढ़ाई हलचल

शो में कौन-कौन पहुंचेगा, इसे लेकर सोशल मीडिया से लेकर एंटरटेनमेंट गलियारों तक चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स में माही विज, कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू, अर्शिफा खान, कनिका मान, ईशा रिक्खी, काजी तौकीर, नितेश राजपूत, फैसल खान और शोविक चक्रवर्ती जैसे नाम सामने आए हैं। हालांकि, इनमें से सभी नामों की आधिकारिक पुष्टि मेकर्स की ओर से नहीं हुई है।

नीतिश राजपूत की एंट्री सबसे बड़ा सवाल

इस सीजन में सबसे ज्यादा चर्चा एक डिजिटल क्रिएटर की भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोकप्रिय यूट्यूबर नीतिश राजपूत बिग बॉस 20 का हिस्सा बन सकते हैं। सामाजिक, ऐतिहासिक और राजनीतिक विषयों पर वीडियो बनाने वाले नीतिश की संभावित एंट्री को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा है।

इस बार गेम का नियम भी बदला

सीजन के सबसे बड़े ट्विस्ट में ‘Extra Jeevan Daan’ की चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में दर्शकों की भूमिका भी अहम हो सकती है और ‘Fans Ka Faisla’ के जरिए उन्हें गेम से जुड़े फैसलों में भागीदारी का मौका मिल सकता है।

घर में दिखेगा फैंटेसी का रंग

इस बार बिग बॉस का घर भी काफी अलग अंदाज में तैयार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें shark-themed pool, hot-air-balloon style seating, teapot throne, BB Food Truck kitchen और Room 20 जैसे खास हिस्से हैं। घर को फैंटेसी और ड्यूअलिटी से प्रेरित डिजाइन दिया गया है।

‘तथास् 2’ और दो रहस्यमयी कमरे

सीजन की थीम को लेकर ‘तथास् 2’ का नाम सामने आया है। वहीं Room 20 और Room 2X को लेकर भी खास सस्पेंस बनाया गया है। इनके पीछे क्या ट्विस्ट होगा, इसका पूरा खुलासा शो शुरू होने के बाद ही होगा।

अब नजर सिर्फ ट्रॉफी पर

कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो, नया घर हो या फिर गेम के नए नियम बिग बॉस 20 में इस बार काफी कुछ बदलता नजर आ सकता है। लेकिन आखिर में सवाल एक ही रहेगा, इस सीजन की ट्रॉफी किसके हाथ जाएगी? इसका जवाब 6 सितंबर से शुरू होने वाले इस सफर के साथ धीरे-धीरे सामने आएगा।