सीएम की चुनाव रैली में जा रहे ५ भाजपा वर्कर्स की मौत

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मुख्यमंत्री की चुनाव सभा में जा रहे ५ भाजपा कार्यकर्ताओं की एक सड़क हादसे में मौत हो गयी। यह भाजपा कार्यकर्ता एक कार में सवार थे जो हादसे का शिकार हो गयी। एक घायल की हालत बहुत नाजुक बताई गयी है।
जानकारी के मुताबिक छह भाजपा कार्यकर्ता ऑल्टो कार में सवार होकर सिराज के भाटकीधार में हो रही सीएम की चुनावी रैली के लिए जा रहे थे। बगचनोगी से करीब  एक किलोमीटर पीछे कार हादसे का शिकार हो गई। यह कार सड़क से करीब ६०० फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
कार के चालक खेम चंद, जो की छेड़ा खड्ड (मंडी) का रहने वाला है को गंभीर हालत में अस्पताल  किया गया है जहां उसका उपचार जारी है। हालांकि कार चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।  पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खाई से निकाला। शवों का अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मृतकों की पहचान कुंवर सिंह, प्रेम राज, रोशन लाल, चिरंजी लाल और कृष्ण चंद  हुई है।