सिंधिया ने मोदी-शाह की तारीफ़ की, भाजपा ने राज्य सभा टिकट दिया

भाजपा में शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया को जहाँ राज्य सभा टिकट दे दिया गया है वहीं सिंधिया ने पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह का आभार जताया कि उन्होंने उन्हें अपने परिवार में शामिल होने का न्योता और इसमें स्थान दिया। उन्होंने जहां पीएम मोदी, वरिष्ठ नेता अमित शाह और जेपी नड्डा की जमकर तारीफ़ की वहीं कांग्रेस पर नए नेतृत्व को अवसर नहीं देने का आरोप लगाया। साथ ही मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया।

सिंधिया, जिन्होंने सीएए का समर्थन किया था, ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि व्यक्ति के जीवन में कई बार ऐसे मोड़ आते हैं जो उसे बदल कर रख देते हैं और मुझे भी बदला। मेरे लिए यह दिवस पिता की २००१ में अकस्मात मृत्यु और १० मार्च, २०२० को उनकी वर्षगांठ रहे।

उन्होंने कहा कि एक नया मोड़, एक नया अवसर है। राजनीति जनसेवा का सिर्फ माध्यम होना चाहिए। पिता ने मध्य प्रदेश और देश की सेवा करने की कोशिश की।  मन दुखी है कि कांग्रेस में आज जो स्थिति पैदा हुई है। उस संगठन के माध्यम से जनसेवा नहीं हो रही। कांग्रेस की जो आज स्थिति है वो पहले जैसी नहीं रही।

सिंधिया ने कहा कि नई सोच, नई विचारधारा, नए नेतृत्व को कांग्रेस में मान्यता नहीं मिल रही। हमने मध्य प्रदेश के लिए एक सपना पिरोया था जिसमें किसानों और बेरोजगारों के लिए था। जो बचन पत्र में कहा था कि अलाउंस देंगे, नहीं दिया।
उन्होंने  में कमलनाथ सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त ओने का आरोप लगाया। कहा कि एमपी में कथित तबादला उद्योग चल रहा है। कांग्रेस में राष्ट्र और राज्य स्तर पर कुछ नहीं हो रहा है। भाजपा के नेताओं पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के हाथ देश का भविष्य सुरक्षित है। उन्होंने नड्डा और पार्टी में उन्हें लाने में अहम भूमिका निभाने वाले ज़फर इस्लाम का भी आभार जताया।

सिंधिया ने कहा – ”मैं पीएम मोदी, अमित शाह और नड्डा जैसे नेतृत्व के साथ काम करने को उत्सुक हूँ। हजारों कार्यकर्ताओं के साथ देश के विकास के लिए तत्पर हूँ।”

इससे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में शामिल हो गए। साल २०१९ के  चुनाव में बड़ी हार से पहले सिंधिया २००२ से लेकर २०१४ तक कांग्रेस की टिकट पर लगातार तीन बार वो जीते थे और इस दौरान दो बार कांग्रेस की सरकारों में केंद्रीय मंत्री रहे। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में सिंधिया भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। भाजपा सिंधिया को राज्य सभा टिकट देगी, इसके कयास पहले से लग रहे हैं। इस मौके पर नड्डा ने कहा कि राजमाता के पौत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया परिवार के ही सदस्य हैं और उन्हें पार्टी की मुख्याधारा में काम का अवसर मिलेगा।

करीब २.२५ बजे वे अपने आवास से भाजपा नेता ज़फर इस्लाम के साथ भाजपा मुख्यालय के लिए निकले। इसके बाद करीब पौने तीन बजे वे भाजपा मुख्यालय पहुंचे जहाँ बाद में परम्परागत रूप से भाजपा की पट्टी उन्हें पहनाई गयी। साथ ही भाजपा में शामिल होने का पत्र प्रदान किया गया। विनय सहस्त्रबुद्धे, अनिल जैन, अरुण सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, बीडी शर्मा और अन्य नेता वहां मौजूद थे।