विश्व बैंक से भारत को सरकार के कार्यक्रमों के लिए एक अरब डॉलर की मदद मिली

कोविड-१९ के संकट के बीच विश्व बैंक से भारत को बड़ी मदद मिली है। बैंक ने भारत को सरकार के कार्यक्रमों के लिए एक अरब डॉलर (करीब ७५६३ करोड़ रुपये) की  सामाजिक सुरक्षा पैकेज की घोषणा की है।  विश्व बैंक तीन क्षेत्रों- स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम में भारत की मदद करेगा।

भारत में लॉक डाउन के बाद आर्थिक हालत और खराब हो गए हैं और करोड़ों मजदूर, अन्य नौकरी पेशा बेरोजगारी  झेल रहे हैं। भारत को कोविड-१९ के संकट के बीच यह दूसरी बड़ी विदेशी मदद है।

इससे पहले अप्रैल में ब्रिक्स देशों के न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) ने भारत को एक अरब डॉलर की आपात सहायता राशि देने का ऐलान किया था। इसके अलावा एशियन डिवेलपमेंट बैंक (एडीबी) ने भी भारत सरकार को आर्थिक मदद के तौर पर  १.५ अरब डॉलर के कर्ज की मंजूरी दी थी।

भारत की पटरी से बुरी तरह उतरी अर्थव्यवस्था और सरकार के कामकाज के लिए इससे काफी सहारा मिल सकेगा। विश्व बैंक तीन क्षेत्रों- स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम में भारत की मदद करेगा।