रियासी के माहौर में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान सेना का हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, दोनों पायलट सुरक्षित

जम्मू कश्मीर में सेना का एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया है। यह एक चीता हेलीकॉप्टर है और यह हादसा जम्मू संभाग के रियासी जिले के माहौर में हुआ है। खबर है कि हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की जा रही थी लेकिन बाद में यह एक नाले में क्रैश कर गया। सेना ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

‘तहलका’ की जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं। यह सेना का चीता हेलीकॉप्टर है जिसमें दो ही लोग सवार थे। वे समय रहते इजेक्ट कर गए। हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार कैसे हुआ इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

यह हादसा दोपहर करीब ११.२५ बजे के करीब हुआ है। दुर्घटना में दोनों पायलट सुरक्षित हैं। हादसे के बाद उसमें आग लग गयी। अभी तक की जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गयी। ऊधमपुर से ट्रेनिंग उड़ान भर रहा सेना का  यह चीता हेलीकॉप्टर सुबह करीब ११.२५ पर हादसे का शिकार हो गया।

जानकारी के मुताबिक तकनीकी खराबी आने के बाद पॉयलट ने इसे माहौर के रूड नाले के पास खेत में इमरजेंसी लैंड करने की कोशिश की। लेकिन यह नाले में लैंडिंग के कारण क्षतिग्रस्त हो गया।