रामगढ़ में कांग्रेस जीती, जींद में भाजपा आगे

कांग्रेस के सुरजेवाला जींद में तीसरे नंबर पर

राजस्थान की रामगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है। उधर हरियाणा के जींद में सत्तारूढ़ भाजपा सातवें राउंड के बाद सबसे आगे चल रही है।

रामगढ़ में जीत के साथ ही राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस की सीटें १०० हो गयी हैं। कांग्रेस की उम्मीदवार शाफिया जुबेर को ८३३११ वोट मिले हैं तो वहीं भाजपा ७१०८३ वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रही। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार जगत सिंह को २४१५६ वोट मिले।

हरियाणा के जींद में भाजपा के प्रत्याशी कृष्ण मिड्ढा करीं ९३३० वोटों से आगे चल रहे हैं। वहां अभी  राऊंड की गिनती हुई है और भाजपा की लीड काफी लगती है। दूसरे नंबर पर नई बनी पार्टी जेजेपी है जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला तीसरे नंबर पर हैं।

राजस्थान में हरने वाले भाजपा उम्मीवार सुखवंत सिंह ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ने उनके वोट काटे हैं, जिसकी वजह से वे हार गए।  इस तरह जीत के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार बनाने के बाद पहला इम्तिहान जीत लिया है।

रामगढ़ विधानसभा हलके में दो महिलाओं समेत कुल २० उम्मीदवार मैदान में थे। बहुजन समाजवादी पार्टी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री नटवर सिंह के पुत्र जगत सिंह को चुनाव मैदान में उतारा था और नटवर ने उनके लिए जमकर प्रचार भी किया था लेकिन वे बुरी तरह हार गए। कांग्रेस ने अलवर की पूर्व जिला प्रमुख शाफिया जुबैर खान को और भाजपा ने पूर्व प्रधान सुखवंत सिंह को मैदान में उतारा था।