युद्धपोत आईएनएस विक्रमादित्य पर आग की घटना

एक जवान की आग बुझाते हुए गयी जान

युद्धपोत आईएनएस विक्रमादित्य पर शुक्रवार को आग लगने की घटना हुई है। जानकारी के मुताबिक इस घटना में नौसेना के एक अधिकारी की मौत हो गयी है। अब आग पर काबू पा लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक घटना करवार के पास की है। नौसेना ने युद्धपोत विक्रमादित्य में आग की घटना होने के जांच के आदेश दिए हैं। अभी तक की जानकारी के मुताबिक इस घटना में नौसेना के एक अधिकारी (जवान) की जान चली गयी है। यह जवान आग बुझाने की कोशिश के दौरान गंभीर रूप से झुलस गया।
याद रहे आईएनएस विक्रमादित्य पर २०१६ में भी हादसा हो गया था। उस हादसे में दो नौसेना कर्मियों की जहरीली गैस लीक होने से जान चली गयी थी। आज के घटना में नौसेना का एक जवान शहीद हो गया। आग पर अब काबू पा लिया गया है और   नौसेना ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।