मोदी सरकार का बड़ा ऐलान अब 23 अगस्त जाना जाएगा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में

इसरो ने 23 अगस्त के मून मिशन चंद्रयान-3 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करवाकर इतिहास रचा था इसको लेकर मोदी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है अब से 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

भारत सरकार ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि, “चंद्रयान-3 की 23 अगस्त को मिली सफलता और विक्रम लैंडर व प्रज्ञान रोवर के चांद पर उतरने के साथ ही भारत चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश और साउथ पोल पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया। इसलिए भारत सरकार हर साल की 23 अगस्त को बतौर राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने का ऐलान करती है।”

आपको बता दें, पिछले महीने की शुरुआत में ही विक्रम और प्रज्ञान को स्लीप मोड में डाल दिया था ताकि जब चांद पर रात खत्म हो तो 14 दिनों बाद फिर से उनके जगने की उम्मीद की जा सके। लेकिन ऐसा नहीं हुआ जब चंद्रमा पर सूर्य की रोशनी पहुंची और दिन हुआ तब भी प्रज्ञान और रोवर नहीं जागे। हालांकि इसको लेकर इसरो वैज्ञानिक निराश है।