मथुरा पुलिस की डायल 112 सेवा का सिपाही निकला गांजा तस्कर, साथी समेत हुआ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस विभाग की छवि को झटका देने वाला मामला सामने आया है। मथुरा पुलिस का एक सिपाही अपने साथी के साथ गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 20 किलो गांजा और बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई है।

मथुरा में गांजा तस्करी के आरोप में दो सिपाही गिरफ्तार (Photo- ITG)
मथुरा में गांजा तस्करी के आरोप में दो सिपाही गिरफ्तार (Photo- ITG)

15 मई 2026, नई दिल्ली/ मथुरा: मथुरा पुलिस का एक सिपाही अपने साथी के साथ गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया है।इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात तो ये हैं कि पकड़ा गया आरोपी यूपी पुलिस की डायल 112 सेवा में तैनात था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। जांच के दौरान सामने आया कि गिरफ्तार सिपाही लंबे समय से तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और अपने पद का फायदा उठाकर अवैध कारोबार चला रहा था।सिपाही अनिल कुमार और पचावर का रहने वाला उसका साथी पुष्पेंद्र शामिल हैं।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 20 किलो गांजा, नकदी और कुछ संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं। साथ ही 2 लाख रूपये की नकदी भी बरामद की है।बरामद माल की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। मामले में NDPS एक्ट  के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

विभागीय कार्रवाई भी शुरू

घटना सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य संभावित संपर्कों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और यदि अन्य पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी।

पुलिस को महावन-बल्देव रोड पर नशीले पदार्थों की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी. इस इनपुट के आधार पर जब महावन पुलिस ने घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की तो दोनों आरोपियों को धर-दबोच लिया गया। जब रिकार्ड खंगाला गया तो पता चला कि सुनील कुमार चार साल पहले भी शराब की तस्करी मे जेल जा चुका है