बहुलंबित महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार

13 नये सदस्य शामिल 8 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मुंबई: एक लंबे इंतजार के बाद आज महाराष्ट्र के मंत्री मंडल का विस्तार हो ही गया।राज्य मंत्रिमंडल में आज 13 नवीन सदस्यों का समावेश ्किया गया जिसमें 8 कैबिनेट और 5 राज्यमंत्री हैं। राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने सभी को पदऔर गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस कार्यक्रम उपस्थित थे।

राजभवन प्रांगण में आयोजित इस शपथ समारोह में मंत्रिमंडल सदस्य, नवनियुक्त मंत्रियों के कुटुंबजन, मुख्य सचिव अजोय मेहता वह अन्य राज्य प्रशासकीय अधिकारी उपस्थित थे।

राधाकृष्ण विखे पाटील, जयदत्त क्षीरसागर, एड. आशिष शेर, डॉ. संजय कुटे, डॉ. सुरेश खाडे, डॉ.अनिल बोंडे, प्रा. डॉ. अशोक उईके, प्रो. डॉ. तानाजी सावंत ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। राज्यमंत्रियों के तौर पर योगेश सागर,अविनाश महातेकर, संजय भेगडे, डॉ. परिणय फुके और अतुल सावे ने शपथ ली।

6 मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार

तीन कैबिनेट और चार राज्य मंत्रियों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अपने इस्तीफे सौंप दिए और मुख्यमंत्री ने इस्तीफे स्वीकार कर लिये। मुख्यमंत्री फडणवीस को अपने इस्तीफे सौंपने वाले मंत्री हैं ,सामाजिक न्याय व विशेष सहायक मंत्री राजकुमार बडोले, गृहनिर्माण मंत्री प्रकाश महेता,आदिवासी विकास मंत्री विष्णू सवरा, सामाजिक न्याय व विशेष सहायक , मद व पुनर्वसन एवं अल्पसंख्यक विकास राज्यमंत्री दिलीप कांबळे,उद्योग , पर्यावरण एवं सार्वजनिक निर्माण (सार्वजनिक उपक्रमों को छोड़), राज्यमंत्री प्रवीण पोटे, आदिवासी विकास राज्यमंत्री राजे अम्ब्रीशराव आत्राम ।