देश में कोविड केसो में 15 प्रतिशत का उछाल, पिछले 24 घंटों में करीब 2,380 नए मामले हुए दर्ज

देश में गुरुवार को पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के करीब 2,380 नए मामले दर्ज हुए है। कोरोना के नए केसो में करीब 15 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है। साथ ही सक्रिय केसलोड 13, 433 और रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में करीब 4,49,114 कोविड-19 टेस्ट भी हुए है। बीते पिछले 24 घंटे में करीब 56 लोगों की मौतें हुई है और 1,231 लोग कोविड-19 से ठीक भी हुए है। डेली पॉजिटिविटी रेट 0.53 प्रतिशत है।

आपको बता दे, भारत में कोरोना महामारी के मामलों में दोबारा से वृद्धि हो रही है। बीते दिन यानी बुधवार को नए मामलों में 15.1 प्रतिशत की इजाफा दर्ज किया गया था। और यह आंकड़ा बढ़कर 13,433 पर पहुंच गया था।

दिल्ली में लगातार बढ़ रहे मामलों के चलते सरकार ने गुरुवार से मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। और यदि कोई व्यक्ति विशेष बिना मास्क के बाहर निकला तो उसका चालान होना संभव है।

हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश का संचयी कोरोना टीकाकरण कवरेज 187.07 करोड़ से अधिक हो गया है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च 2022 को शुरू किया गया था। अब तक, 2.53 करोड़ से अधिक किशोरो को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है।