दिल्ली में आज रात से 26 अप्रैल तक लॉक डाउन : केजरीवाल

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत केजरीवाल सरकार ने राजधानी दिल्ली में 26 अप्रैल तक पूर्ण लॉक डाउन लगा दिया गया है। आज रात 10 बजे से यह आदेश लागू हो जाएगा और अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। जरूरी सेवायें जारी रहेंगी लेकिन बेवजह किसी को बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा।
बता दें पिछले हफ्ते वीकेंड का कर्फ्यू लगाया गया था जिसे अब पूरी हफ्ते का कर दिया गया है। फैसले की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने आज उपराज्यपाल से मुलाकात की और कोरोना के बढ़ते मामलों पर चर्चा की। इसके बाद फैसला किया गया कि एक हफ्ते का लाक डाउन लगाया जायेगा। मेट्रो भी सीमित संख्या में सवारियों के साथ जारी रहेंगी।
केजरीवाल ने कहा कि वे हमेशा लॉक डाउन के सख्त खिलाफ रहे हैं लेकिन दिल्ली के अस्पताल में बेड, आक्सीजन की बड़ी कमी है और इसी स्थिति में संक्रमण को फैलने से रोकना बहुत जरूरी है। कहा कि 6 दिन के लॉक डाउन के दौरान जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी और विवाह में 50 लोगों के लिए विशेष पास जारी किये जाएंगे।
उन्होंने कहा कि सस्टम कोलैप्स नहीं किया है लेकिन स्थिति भयावह है। उन्होंने प्रवासी मजदूरों से अपील की कि वे दिल्ली छोड़कर न जाएँ  क्योंकि लॉक डाउन बहुत छोटा है। केजरीवाल ने कहा पब्लिक ट्रांसपोर्ट वहीं जा सकेगा जो जरूरी सेवा से जुड़ा होगा। गैरजरूरी लोगों के बाहर निकलने पर सख्ती की जाएगी।
सीएम ने घोषणा की कि लॉक डाउन 26 अप्रैल तक लागू किया जा रहा है और यह आज (सोमवार) रात से शुरू हो जाएगा। संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने यह फैसला किया है। इस दौरान वो सभी नियम लागू रहेंगे जो वीकेंड कर्फ्यू के लिए केजरीवाल सरकार ने लगाए हैं।