डीके शिवकुमार कर्नाटक कांग्रेस के नए अध्यक्ष

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने डीके शिवकुमार को कर्नाटक कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी में उन्हें संकटमोचक माना जाता है। वे कर्नाटक के वोकालिग्गा समुदाय से आते हैं और बहुत कद्दावर नेता माने जाते हैं। कुछ महीने पहले हुए १२ सीटों के उपचुनाव में हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव और विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद से ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद खाली पड़ा था।

उनके साथ तीन वर्किंग अध्यक्ष भी बनाये गए हैं जिनमें ईश्वर खंडारे, सतीश झरकिहोली और सलीम अहमद शामिल हैं। राज्य विधानसभा के लिए चीफ व्हिप के नामों की भी घोषणा की गयी है। कांग्रेस में उन्हें संकटमोचक की उपाधी हासिल रही है। कर्नाटक के वोकालिग्गा समुदाय से आने वाले शिवकुमार कांग्रेस के कद्दावर नेता तो हैं ही, उन्हें जबरदस्त प्रबंधक भी माना जाता है। गुजरात में दो साल पहले हुए राज्यसभा के चुनाव के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष के सलाहकार अहमद पटेल की जीत में उनकी बड़ी भूमिका रही थी।

कांग्रेस आलाकमान का शिवकुमार पर हमेशा भरोसा रहा है। कांग्रेस नेता शिवकुमार राजनीतिक प्रबंधन में काफी माहिर नेता माने जाते हैं और अध्यक्ष सोनिया गांधी का उन्हें बहुत करीबी माना जाता है। मध्य प्रदेश में जारी ताजा राजनीतिक संकट के बीच भी पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए नाराज कांग्रेस विधायकों को मनाने और वापस लाने का जिम्मा उन्हें ही सौंपा है। इससे पहले कनार्टक संकट के दौरान उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई थी।