छत्तीसगढ़ में ६ नक्सली गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी में छह माओवादियों को गिरफ्तार।  उनसे पूछताछ में बहुत अहम जानकारियां मिली हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अरनपुर इलाके से सुरक्षाबलों ने इन ६ माओवादियों को गिरफ्तार किया। इन सभी नक्सलियों पर तीन पर चार लाख रूपए का इनाम घोषित था। सूचना पर सर्चिंग पर निकले सुरक्षाबलों ने अरनपुर से इन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस इनसे पूछताछ में कई जानकारियों मिलने का दावा कर रही है।
पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से इन नक्सलियों को गिरफ्तार किया जिनमें एक  महिला नक्सली भी शामिल है। दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि पुलिस ने जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नीलवाया गांव में तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। नक्सलियों के खिलाफ अक्तूबर २०१८ में नीलवाया हमले में शामिल होने का आरोप है और इस हमले में दूरदर्शन के कैमरामैन और तीन पुलिस कर्मियों की मृत्यु हुई थी।
 पल्लव ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों की सूचना के बाद डीआरजी और जिला बल के संयुक्त दल को गस्त में रवाना किया गया था। बाद में दल ने घेराबंदी कर तीन नक्सलियों जनमिशिया प्लाटून के सदस्य हुंगा कोर्राम और किशोर माडवी और  चेतना नाट्य मंडली की सदस्य जोगी कोर्राम को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि दोनों प्लाटून सदस्यों के सर पर एक लाख रुपये का ईनाम घोषित है।