गुजरात के भरूच में फैक्ट्री में धमाका, ५ की मौत, ५० घायल, कई गंभीर

गुजरात में एक फैक्टरी में ब्लास्ट से ५ लोगों की मौत हो गयी है। देर शाम हुए इस धमाके में ५० से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। वहां अभी भी आग लगी हुई जिसे बुझाने की कोशिश की जा रही है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

जानकारी के मुताबिक यह धमाका भरूच की एक फैक्टरी में हुआ है। धमाका एक टैंक में हुआ है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक धामके के बाद वहां आग लग गयी जिससे कमसे कम ५ लोगों की जान चली गयी है।

जिन लोगों को इस धमाके में चोटें आई हैं उन्हें अस्पतालों में भर्ती करने की कोशिश की जा रही है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई गयी है और उनकी जान बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

धमाके के बाद वहां आग लगने से बड़ी संख्या में लोग झुलस गए हैं। लोगों को वहां से हटाया गया है जिनकी संख्या ५००० के करीब है। भरूच की कैपिटल फैक्टरी में लगी आग को अभी भी बुझाने की कोशिश की जा रही है। वहां राहत कार्य शुरू कर दिए गए हैं। अभी और जानकारी का इन्तजार है।