कोरोना की दोनों डोज़ ले चुके पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पॉजिटिव हुए, एम्स में भर्ती

Official Portrait of the Prime Minister Dr. Manmohan Singh.

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सोमवार शाम कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एम्स, दिल्ली में भर्ती किया गया है। याद रहे मनमोहन सिंह (88) को कोरोना की दोनों डोज लग चुकी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कई अन्य नेताओं ने सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया है। मनमोहन सिंह को कोरोना की दोनों डोज लग चुकी हैं लेकिन वे इसके बाद भी वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
पूर्व पीएम को एम्स में ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया हैऔर उनका ईलाज किया जा रहा है। मनमोहन सिंह के संक्रमित होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी , कमलनाथ और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। दिल्ली में भी कोरोना के ग्राफ में तेजी से बढ़ोतरी  रात 10 बजे से 26 अप्रैल तक लॉक डाउन लगाने की घोषणा की जताई है।