कांग्रेस पार्टी के ट्विटर अकाउंट को बैन हटा

A 3D-printed Twitter logo is pictured in front of a displayed Russian flag in this illustration taken March 10, 2021. REUTERS/Dado Ruvic/Illustration

करीब एक हफ्ते तक सस्पेंड होने के बाद ट्विटर ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व अन्य कांग्रेसी नेता के सी वेणुगोपाल व अजय माकन सहित सभी के ट्विटर अकाउंट से बैन हटा दिया है।

बैन हटने के बाद कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के चेयरमैन रोहन गुप्ता ने ‘सत्यमेव जयते’ लिखकर ट्वीट भी किया है।

दिल्ली में नौ वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार करने के बाद हत्या का मामला सामने आया था। कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी पीड़िता के परिवार से मुलाकात करने उनके निवास स्थान पर गए थे, जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की थी।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने राहुल गांधी के खिलाफ ट्वीट को शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने पीड़िता के माता-पिता की पहचान उजागर करने का आरोप लगाया था।

कांग्रेस पार्टी ने अपने नेताओं का अकाउंट बंद किये जाने का स्क्रीन शॉट फेसबुक पोस्ट मे साझा कर जानकारी दी थी। और कहा था कि, जब हमारे नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया था हम तब नही डरे थे तो अब ट्विटर अकाउंट बंद करने से क्या डरेंगे। हम कांग्रेस पार्टी है, जनता का संदेश है, हम लड़ेंगे और लड़ते रहेंगे।