कश्मीर के स्कूल में ब्लास्ट, १६ छात्र घायल

कश्मीर के स्कूल में ब्लास्ट की घटना हुई है। बुधवार की इस घटना में करीब १२ छात्र घायल हो गए हैं। ब्लास्ट के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलवामा के एक निजी स्कूल में यह धमाका हुआ है। अभी साफ़ नहीं कि यह कोइ आतंकी घटना है या ब्लास्ट किसी अन्य कारण से हुआ है। इस धमाके में १२ बच्चे घायल हुए हैं। धमाके के बाद स्कूल मन दहशत का महल पैदा हो गया। सभी घायल बच्चों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये धमाका किस वजह से हुआ अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के मुताबिक एक निजी स्कूल के एक हिस्से में धमाका हुआ। इस धमाके में टेंथ क्लास के स्टूडेंट घायल हुए हैं। फलाही-ई-मिलात स्कूल पुलवामा के काकपोरा में मौजूद है। कश्मीर के इस जिले में बीते दो-तीन दिन में कई मुठभेड़ की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में घाटी में सुरक्षाबल सतर्कता बरत रहे हैं।
स्थानीय पुलिस के मुताबिक दोपहर ढाई बजे स्कूल के क्लास रूम में धमाका हुआ। इसमें १२ बच्चे घायल हुए हैं हालाँकि सभी खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच कर रही है।