औरंगजेब के वंशज नहीं हैं भारतीय मुसलमान – देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुगल बादशाह औरंगजेब का जिक्र करते हुए कहा कि, भारत के मुसलमान मुगल बादशाह औरंगजेब के वंशज नहीं हैं। औरंगजेब और उसके वंश के लोग बाहर से आए थे।

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के अकोला में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, “हमारे राजा सिर्फ छत्रपति शिवाजी महाराज हैं। हमारे पास दूसरा राजा नहीं हो सकता। भारत में मुसलमान औरंगजेब के वंशज नहीं हैं औरंगजेब और उसके वंशज बाहर से आए थे।“

देवेंद्र फडणवीस से आगे कहा कि, “इस देश का मुसलमान जिसके पास राष्ट्रीय विचार हैं, उसने औरंगजेब को कभी स्वीकार नहीं किया। वे केवल छत्रपति शिवाजी महाराज का सम्मान करते हैं।”

आपको बता दें, पिछले सप्ताह महाराष्ट्र के कोल्हापुर में दंगे जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी। तब देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि ऐसी स्थिति इसलिए पैदा हुई है क्योंकि समुदाय विशेष के लोग औरंगजेब का महिमा मंडन कर रहे थे। महाराष्ट्र में औरंगजेब की औलादें पैदा हो गई हैं।